24/02/25

आज 24 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 24 फरवरी

आज 24 फरवरी के मुख्य समाचार और इतिहास

1 बागेश्वर धाम में भजन, भोजन और निरोगी जीवन मिलेगा... कैंसर हॉस्पिटल के शिलान्यास में बोले PM मोदी

2 प्रधानमंत्री मोदी ने महाकुंभ आलोचकों पर साधा निशाना, बोले- 'गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग...'हिंदू धर्म से नफरत करने वाले लोग सदियों से किसी न किसी दौर में रह रहे हैं। गुलामी की मानसिकता में फंसे लोग हमारी आस्था, विश्वास और मंदिरों, हमारे धर्म, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहते हैं।"

3 आज कल हम देखते हैं कि नेताओं का एक वर्ग ऐसा है जो धर्म का मखौल उड़ाता है, उपहास उड़ाता है, लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकतें भी इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती दिखती है। पीएम मोदी

4 भोपाल में आज से दो दिन की इन्वेस्टर्स समिट, पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, कुछ उद्योगपतियों से चर्चा संभव; ईवी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल पर फोकस

5 पीएम आज किसानों के खातों में जमा करेंगे 22700 करोड़ रुपये, नौ करोड़ 80 लाख किसान होंगे लाभान्वित

6 जाति- पंथ और भाषा से ऊपर उठकर समाज में सद्भाव बढ़ाने की ज़रूरत', आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत की अपील

7 भारत का बार-बार अपमान कर रहे ट्रंप, चुप क्यों हैं PM मोदी-जयशंकर? USAID मुद्दे पर कांग्रेस का सवाल

8 दिल्ली विधानसभा सत्र आज से, विधायक शपथ लेंगे,CM रेखा गुप्ता बोलीं- CAG की 14 पेंडिंग रिपोर्ट पेश होंगी, इसी में शराब घोटाले का जिक्र

9 तमिलनाडु में रेलवे स्टेशन का हिंदी नाम मिटाया, CM स्टालिन बोले- केंद्र ₹10 हजार करोड़ दे तब भी न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू नहीं करेंगे

10 विराट कोहली ने वनडे में पूरे किए 14000 रन, सबसे तेजी से हासिल की उपलब्धि; सचिन को पीछे छोड़ा

11 कोहली की आंधी में पाकिस्तान का सफाया: भारत की जीत के बाद देश में दिवाली जैसा माहौल;

12 शेयर बाजार में इस हफ्ते उतार-चढ़ाव का अनुमान, भारत-अमेरिका के GDP आंकड़ों से लेकर FII-DII फ्लो तक; यह फैक्टर्स तय करेंगे बाजार की चाल

13 अमेरिका से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर आया विमान, इस बार दिल्ली में हुई लैंडिंग

==============================

🔹IND vs PAK : विराट कोहली का शतक, भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया

🔸दुबई में भारत ने पाकिस्तान को रौंदा... अमित शाह, राहुल गांधी समेत कई दिग्गजों ने दी टीम इंडिया को बधाई, दिल्ली पुलिस का मजेदार पोस्ट

🔸'अभी भी मेरा फोन टैप हो रहा, मेरे पीछे CID लगाई जा रही', मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बड़ा आरोप

🔸दिल्ली विधानसभा में आतिशी विपक्ष की नेता होंगी:AAP विधायक दल ने पूर्व CM को चुना, आज से असेंबली का पहला सेशन

🔸भोपाल में आज से दो दिन की इन्वेस्टर्स समिट:पीएम मोदी उद्घाटन करेंगे, कुछ उद्योगपतियों से चर्चा संभव; ईवी, सोलर एनर्जी, टेक्सटाइल पर फोकस

🔸मोहाली में बब्बर खालसा गैंग के 2 सदस्य गिरफ्तार:2 पिस्तौल बरामद; महाराष्ट्र के नांदेड़ साहिब में हत्या कर लौटे थे

🔸पुणे में कर्नाटक की बस पर लिखा- जय महाराष्ट्र:कंडक्टर-ड्राइवर से मारपीट विवाद के चलते महाराष्ट्र-कर्नाटक के बीच बस सर्विस बंद

🔸तेलंगाना टनल हादसा, अंदर 11 KM पानी भरा:मंत्री बोले- मजदूरों के बाहर आने की उम्मीद कम; पानी-कीचड़ निकालने के लिए पंप मंगाया

🔸मोदी बोले- कुछ नेता हमारे पर्व-परंपरा को गाली देते हैं:कहा- मैंने पर्ची निकाली, धीरेंद्र शास्त्री की मां के मन में इनके ब्याह की बात चल रही

🔸केरल में ट्रेन पलटाने की साजिश नाकाम, पटरियों पर रखा था टेलीफोन पोल; दो आरोपी गिरफ्तार

🔸तमिलनाडुः कन्नूर के अरलम फार्म में एक जंगली हाथी ने आदिवासी दंपति को कुचलकर मार डाला

🔸'भारत में USAID ने की 7 प्रोजेक्ट्स की फंडिंग', केंद्र ने बताया कहां इस्तेमाल हुए 65 अरब रुपये

🔸प्रतिबंधित समूह जमात जम्मू-कश्मीर की राजनीति में करेगा एंट्री! चुनाव चिह्न के लिए EC को लिखा पत्र

🔸न्‍यूयॉर्क से दिल्‍ली आ रहे विमान में बम की खबर, रोम किया गया डायवर्ट

🔸विधानसभा के अंदर और बाहर प्रदर्शन करेगी कांग्रेस : विधायक दल की बैठक में लिया निर्णय, कांग्रेस विधायक धरना देकर जताएंगे विरोध

🔸चीन के निशाने पर अमेरिका : अलास्का के पास बढ़ा रहा सैन्य ताकत, वर्चस्व कायम करने के लिए तेजी से फैला रहा अपने पैर 

🔸मन की बात में पीएम मोदी ने कहा, नारी शक्ति को नमन, इस बार 8 मार्च पर मेरा सोशल प्लेटफॉर्म संभालेंगी महिलाएं

🔸NATO सदस्यता के लिए कुछ भी करेंगे...ज़ेलेंस्की ने कहा-Ukraine में शांति के लिए राष्ट्रपति पद छोड़ने को तैयार

🔸US से निकाले गए 12 भारतीयों को लेकर आया विमान, दिल्ली में हुई लैंडिंग

हरियाणा

🛑 आर्टिगा गाड़ी ने रांग साईड आकर मारी बाइक को टक्कर 2 की मौके पर मौत।

🛑 नारनौल में एक दुकानदार ने किया आत्महत्या का प्रयास।

▶️ अवैध खनन को लेकर टीम की तीसरे दिन भी कारवाई डंपर पकड़ा।

▶️ महेंद्रगढ़ पुलिस ने बिना वर्दी पहने ऑटो चलाने वाले के काटे चलान। नियमों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ चालान अभियान जारी।

🚳 नारनौल में बुलेट से पटाखे फोड़ने वालों के काटे चालान।

▶️ कनीना में 48 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार ।

▶️ बोर्ड परिक्षाएं 27 से , आईडी कार्ड नहीं तो प्रवेश नहीं।

▶️ निजामपुर मुस्नोता में पालतू कुत्ते ने बच्चे को काटा , पालने वाले पर मुकदमा दर्ज।

▶️ कनीना मंडी में दुकान से हजारों की चोरी।

▶️ महेंद्रगढ़ नागरिक हस्पताल के पास सड़क मार्ग की हालत बेहद जर्जर, राहगीर हो रहे परेशान।

▶️ किसानों के खाते में आज डलेगी पीएम किसान सम्मान निधि की 19वी किस्त।

▶️ महेंद्रगढ़ के कर्मवीर ने रची थी भिवानी में डाकघर कर्मी को लूटने की साजिश , पिस्टल के बल पर लूटने का किया था प्रयास, 3 आरोपी गिरफ्तार।

🛑 नांगल चौधरी निजामपुर रोड पर सड़क दुर्घटना में दूल्हे के जीजा और फूफा की मौत। मातम में बदली शादी की खुशियां।

▶️ महेंद्रगढ़ शहर में ढाई करोड़ की लागत से बन रहे सामुदायिक केंद्र का 90 प्रतिशत कार्य पूरा।

इतिहास

जॉब्स के बारे में एक खास बात यह है कि उन्हें बौद्ध धर्म बहुत आकर्षित करता था और उन्होंने पोर्टलैंड, ओरेगोन में रीड कॉलेज की पढ़ाई बीच में ही छोड़कर 1974 में एक कंपनी में वीडियो गेम डिजाइनर के तौर पर नौकरी शुरू की तथा पैसा जमा करना शुरू किया ताकि भारत जाकर बौद्ध धर्म के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी हासिल कर सकें।

देश-दुनिया के इतिहास में 24 फरवरी की तारीख पर दर्ज महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा इस प्रकार है:-

1739 : ईरान के नादिर शाह की हमलावर फौजों ने भारत के मुगल शासक मोहम्मद शाह की फौज को करनाल की लड़ाई में मात दी।

1942 : नाजी नेताओं के दुष्प्रचार का जवाब देने के लिए ‘वॉयस ऑफ अमेरिका’ ने जर्मन में अपना पहला प्रसारण किया।

1948 : दक्षिण भारतीय सिनेमा की अभिनेत्री, अन्नाद्रमुक की नेता और तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे जयललिता का जन्म।

1955: एप्पल के सह संस्थापक स्टीव जॉब्स का जन्म।

1961: मद्रास की सरकार ने राज्य का नाम बदलकर तमिलनाडु करने का फैसला किया।

1981: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लेडी डायना की शादी का बकिंघम पैलेस की ओर से औपचारिक ऐलान किया गया। विवाह इसी साल 29 जुलाई को हुआ।

1983: असम में तीन सप्ताह की जातीय और राजनीतिक हिंसा में 1300 से ज्यादा लोगों की मौत।

2002: कनाडा ने पुरुषों की आइस हॉकी स्पर्धा में 50 वर्ष बाद पहला स्वर्ण पदक जीता। कनाडा को आइस हॉकी का जनक माना जाता है। देश की महिला टीम ने इससे तीन दिन पहले ही स्वर्ण पदक जीता था।

2013: राउल कास्त्रो को दूसरे कार्यकाल के लिए क्यूबा का राष्ट्रपति चुना गया।

Previous

बजट घोषणाओं का त्वरित एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हो सुनिश्चित

Next

अल्पसंख्यक मामलात विभाग के "उमंग 2K25" ने जमाया रंग