आज के मुख्य समाचार और इतिहास
आरएस अनेजा, 12 जून नई दिल्ली
आज के मुख्य समाचार और इतिहास
मस्क को ट्रंप से झगड़ा पड़ा भारी, सरकारी ठेके गंवाने की कगार पर, बोले- ट्रंप पर किए पोस्ट का पछतावा
भारत के शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष ले जाने वाला एक्सिओम-4 मिशन लिक्विड ऑक्सीजन लीकेज की वजह से एक बार फिर टल गया है.
भारत का निर्यात निश्चित रूप से चालू वित्त वर्ष में 825 अरब डॉलर से अधिक होग: गोयल
Weather: दिल्ली-यूपी समेत प्रचंड गर्मी की चपेट में उत्तर भारत, राजस्थान में 48 डिग्री के पार तापमान; पंजाब में रेड अलर्ट
'महायुति स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेगी', सीएम फडणवीस ने अफवाहों को लगाया विराम
NIA: विदेश भागने की फिराक में थे लॉरेंस के 40 गुर्गे; फर्जी पासपोर्ट का नेटवर्क चलाता था उत्तराखंड का राहुल
गाजा में युद्ध से भयंकर तबाही: अबतक कुल 55,000 से ज्यादा मौतें; इस्राइल ने दो बंधकों के शव किए बरामद
Climate Change: 2030 तक 80% जिलों में दोगुना होगा लू का प्रकोप; दिल्ली-मुंबई समेत आठ शहरों में होगी भीषण गर्मी
अमरनाथ जा रहे BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली:सीटों पर गद्दी नहीं, टॉयलेट टूटा, कॉकरोच थे; 5 दिन बाद 4 रेलवे अफसर सस्पेंड
दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह कांग्रेस से निष्कासित:पार्टी विरोधी गतिविधियों की शिकायतों के चलते 6 साल के लिए किया बाहर
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत की सभी सीटें 10 दिन तक फुल:रेलवे बोला- दो ट्रेनें भी कम पड़ रही हैं, हर दिन बुकिंग की संख्या बढ़ रही
केरल हाईकोर्ट का प्रियंका को नोटिस:वायनाड सीट पर जीत चुनौती देने वाली याचिका पर जवाब मांगा; संपत्ति छिपाने का आरोप
गोल्डी बराड़ का दावा- मूसेवाला लॉरेंस के संपर्क में था:अहंकार में आकर उसने गलतियां की, हमारे पास और कोई ऑप्शन नहीं था
मणिपुर: मेईतेई संगठन ने बंद वापस लिया, प्रदर्शन के दौरान फायरिंग के आरोप में एक गिरफ़्तार
झारखंड, कर्नाटक और आंध्र को केंद्र सरकार का तोहफा; 6405 करोड़ रुपये के दो रेलवे प्रोजेक्ट को मंजूरी
पीएम मोदी का 11 साल का कार्यकाल बदली हुई सरकार नहीं, बदले युग का प्रतीक : सुधांशु त्रिवेदी
NRC नागरिकता तय करने के लिए एकमात्र दस्तावेज नहीं हो सकता: CM सरमा
घर में सुरंग खोद एचपीसीएल की लाइन से डीजल चोरी, पिकअप समेत एक गिरफ्तार, मुख्य आरोपित पुलिस गिरफ्त से बाहर
WTC Final: पहले दिन का खेल खत्म, ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 212 पर सिमटी, साउथ अफ्रीका 43/4
जयशंकर बोले- ओसामा को पाकिस्तान ने छुपाकर रखा, उसपर भरोसा करना मुश्किल; भारत क्या करे किसी को यह तय करने का हक नहीं
BSF जांबाजों को जर्जर और गंदे डिब्बे क्यों दिए? रेल मंत्री का फूटा गुस्सा, चार अफसर सस्पेंड,अमरनाथ जा रहे BSF जवानों को खस्ताहाल ट्रेन मिली, सीटों पर गद्दी नहीं, टॉयलेट टूटा, कॉकरोच थे;
झारखंड समेत तीन राज्यों में 6 हजार करोड़ के दो रेलवे प्रोजेक्ट्स को मंजूरी, मोदी कैबिनेट का फैसला
निगरानी क्षमता बढ़ा रहा भारत, लेकिन तेजी से बदलते खतरे समझने होंगे', CISC एयर मार्शल दीक्षित का बयान
भाजपा के नए अध्यक्ष का चुनाव 21 जुलाई तक संभव, अगले हफ्ते से कवायद तेज होगी, 10 राज्यों में भी नए अध्यक्ष चुने जाएंगे
भाजपा सूत्रों का दावा-मणिपुर में फिलहाल नई सरकार नहीं बनेगी, मैतेई-कुकी-जो समुदायों में सुलह प्राथमिकता; अभी राष्ट्रपति शासन ही रहेगा
तत्काल टिकट- अब आधार जरूरी, 1 जुलाई से नियम लागू, IRCTC की एप-वेबसाइट पर वेरिफिकेशन होगा, पहले 30 मिनट एजेंट्स नहीं कर पाएंगे बुकिंग
सोनम समेत 5 आरोपियों को 8 दिन की पुलिस रिमांड, राजा रघुवंशी की मां से गले मिलकर रोया सोनम का भाई, कहा-हमने उससे सारे रिश्ते तोड़े
हिंदुओं के घर-दुकानें लूटी गई, ममता राज में पुलिस भी असुरक्षित; शुभेंदु अधिकारी के आरोप
कटरा-श्रीनगर वंदे भारत की सभी सीटें 10 दिन तक फुल,वंदे भारत से कश्मीर का सफर 'सुपरहिट', रिकॉर्डतोड़ बुकिंग; टिकटों की लंबी वेटिंग
बेंगलुरु भगदड़ मामले पर हाईकोर्ट में आज सुनवाई, RCB के मार्केटिंग हेड की जमानत पर फैसला होगा; कल कर्नाटक सरकार ने टीम-BCCI को जिम्मेदार ठहराया
भीषण सड़क हादसे में एक बेकाबू कंटेनर ने टैम्पो टैरक्स को टक्कर मारने के बाद,जयपुर-दौसा हाईवे पर मौत का तांडव, दूल्हा-दुल्हन समेत 5 की मौत,शादी की शहनाई मातम में डूबी!
AC का टेम्परेचर 20°C से कम नहीं कर पाएंगे, ग्लोबल वॉर्मिंग और बिजली की खपत रोकने के लिए सरकार नए नियम ला रही
देश में राजस्थान का श्रीगंगानगर सबसे ज्यादा गर्म,पारा 48°C पहुंचा, दिल्ली में 51°C जैसी गर्मी का एहसास; MP-UP, पंजाब-हरियाणा में भी तापमान 40°C-45°C के बीच रहा
मोहभंग या कोई और बड़ी वजह..., बांग्लादेश की अगली सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे मोहम्मद यूनुस; खुद किया एलान
पहले पानी की किल्लत और अब गर्मी का प्रकोप... 50 डिग्री पहुंचा पाकिस्तान का तापमान, पाकिस्तान पंजाब में मची त्राहिमाम
इतिहास
1990 में 12 जून को ही रूसी संसद ने औपचारिक रूप से रूस की संप्रभुता की घोषणा की थी।
2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने 12 जून के दिन देश की तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के इस्तेमाल का दोषी ठहराते हुए उनके निर्वाचन को अमान्य करार दिया था।
2016 में आज ही के दिन सायना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता था।
2008 में 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को पुरस्कृत किया गया।
2007 में 12 जून को ही आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली थी।
2007 में आज ही के दिन कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में 4 भारतीयों का चयन हुआ था।
2002 में 12 जून से ही बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत हुई थी।
2001 में आज ही के दिन सीमा मुद्दे पर भारत और बांग्लादेश की वार्ता शुरू हुई थी।
1999 में 12 जून को ही पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि की गई।
1998 में आज ही के दिन भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय लिया गया।
1975 में 12 जून को ही इलाहाबाद हाई कोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को चुनाव में सरकारी मशीनरी के गलत इस्तेमाल का दोषी पाया था।
1972 में आज ही के दिन महात्मा गांधी के जीवन पर 8 खंड का ग्रंथ लिखने वाले डी.जी. तेंदुलकर का निधन हुआ था।
1665 में 12 जून को ही न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया था।
1381 में आज ही के दिन इंग्लैंड में किसानों ने विद्रोह किया था।
==============================