आज 31 मई का इतिहास
आज 31 मई का इतिहास
1774 - भारत में पहला डाक सेवा कार्यालय खोला गया।
1867 - बंबई में प्रार्थना समाज की स्थापना हुई।
1921 - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के झंडे को अंगीकार किया गया।
1959 - बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा को तिब्बत से निर्वासन के बाद भारत में शरण दी गई।
1964 - बंबई में इलेक्ट्रिक ट्राम अंतिम बार चली।
1994 - दक्षिण अफ़्रीका गूट निरपेक्ष आन्दोलन का 109वाँ सदस्य राष्ट्र बना।
1996 - बेंजामिन नेतान्याहू इस्रायल के नये प्रधानमंत्री चुने बने।
1999 - एडोल्फ़ ट्युटर स्लोवाक गणराज्य के राष्ट्रपति निर्वाचित, कृष्ण प्रसाद भट्टराई द्वारा नेपाल के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण।
2001 - मानवाधिकार आयुक्त राबिन्सन का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सोवियत देशों का राष्ट्रकुल शिखर सम्मेलन मिस्क (बेलारूस) में सम्पन्न।
2006 - अमेरिकी वायुसेना के पूर्व जनरल मिशेल हैडेन को अमेरिकी खुफिया एजेंसी (सीआईए) का निदेशक नियुक्त किया गया। अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मुहम्मद अलबरदेई ने स्पष्ट किया कि ईरान के परमाणु कार्यक्रम से दुनिया को कोई ख़तरा नहीं।
2007 - सैप ब्लेटर तीसरी बार अंतर्राष्ट्रीय फ़ुटबाल संघ के अध्यक्ष बने।
2008 - सरकारी तेल कम्पनियों ने जहाज़ों के ईधन (एटीफ) की क़ीमत में 18.5% की बढ़ोत्तरी की।
औपचारिक दस्तावेज के अभाव में पाकिस्तान के पूर्व मंत्री अंसार बर्नी नई दिल्ली हवाई अड्डे से पाकिस्तान वापस हुए।
2010 - भारत में मान्यता प्राप्त हर प्राइवेट स्कूल में ग़रीब बच्चों के लिए 25 फ़ीसदी सीटें आरक्षित करने का क़ानून बनाया गया।
भारतीय रिज़र्व बैंक के दिशा-निर्देशों के अनुसार 1 अप्रैल से बैंक में बचत खाता धारकों के ब्याज की गणना दैनिक आधार पर होगी। अब तक ब्याज की गणना बचत बैंक खाते में महीने की दस तारीख से लेकर अंतिम तारीख तक उपलब्ध न्यूनतम राशि के आधार पर की जाती थी।
Previous
गुरुग्राम में आधी रात को फैक्ट्री में लगी भीषण आग: धुएं के गुबार से घिरा आसमान, 6 स्टेशनों से बुलाई गईं 8 गाड़ियां
Next