19/05/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 19 मई नई दिल्ली

आज के मुख्य सामाचार और इतिहास

लश्कर का टॉप आतंकी आतंकी सैफुल्लाह खालिद पाकिस्तान में अज्ञात लोगों ने किया ढेर, RSS मुख्यालय पर हमले का था मास्टरमाइं

ज्योति को एसेट के रूप में कर रहे थे तैयार, पहलगाम हमले से पहले PAK में थी: पुलिस

ऑपरेशन सिंदूर से पस्त PAK को आई चीन की याद, 3 दिन के दौरे पर जा रहे विदेश मंत्री

संविधान के तीनों स्तंभ समान, मिलकर हो काम; प्रोटोकॉल फॉलो नहीं होने पर CJI नाराज

ऑपरेशन सिंदूर का एक और जाबांज दे गया आंखों में आंसू, अंबाला में तैनात झुंझुनूं का एयरफोर्स ऑफिसर शहीद

PAK की कमर तोड़ने में जुटे जयशंकर-डोभाल, अफगान के बाद ईरान के NSA से बात

​नॉर्थ ईस्‍ट को अपना बाजार न समझे बांग्‍लादेश... भारत का यूनुस को सीधा मैसेज

संदीप मर्डर केस: आरोपी के घर पर बुलडोजर, मंत्री बोले- अतीक जल्‍द होगा अरेस्‍ट

फुस्स बम... पाकिस्तान से गोलाबारी में आए लेकिन फट नहीं सके, केवल पुंछ में ऐसे 42 बम किए गए डिफ्यूज

Terror Network : पुंछ में 18 दहशतगर्दों और मददगारों के घर-ठिकानों पर छापा, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और दस्तावेज जब्त

ऑपरेशन सिंदूर- पाकिस्तान की पोल खोलेगा 59 सदस्यों का डेलिगेशन:इनमें 51 सांसद-नेता, 8 राजदूत, 33 देश जाएंगे; थरूर को अमेरिका जाने वाले ग्रुप की कमान

​​जावेद अख्तर बोले-पाकिस्तान-नर्क में से चुनना पड़े तो नर्क चुनूंगा:कहा- लोग कहते हैं काफिर हूं, भारत-PAK दोनों तरफ के कट्‌टरपंथी गाली देते हैं

महाराष्ट्र के सोलापुर स्थित फैक्ट्री में आग लगने से तीन महिलाओं और एक बच्चे सहित कम से कम 8 लोगों की मौत

नगालैंड की केंद्र से प्रोटेक्टेड एरिया परमिट रद्द करने की अपील, कहा- हमारी स्थिति मिजोरम-मणिपुर से अलग

​​​​​हैदराबाद में दर्दनाक हादसा! चारमीनार के पास आग ने मचाया तांडव, बच्चों समेत 8 की मौत

​सेना का खर्च बढ़ाना भी होगा मुश्किल! IMF ने पाकिस्तान पर ठोक दीं 11 नई शर्तें

​पहलगाम आतंकी हमले के अगले दिन बांटी थी मिठाई, AIIMS ऋषिकेश के डॉक्टर पर केस

DC vs GT Highlights: गुजरात प्लेऑफ में पहुंची, दिल्ली को 10 विकेट से हराया; साई सुदर्शन-शुभमन ने मचाया धमाल;

रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 10 रनों से हराया
        
                    
 
अहमदाबाद में शाह बोले- पानी-खून एक साथ नहीं बहेगा, पाकिस्तान ने आतंकवाद नहीं रोका तो सिंधु नदी का एक बूंद पानी भी नहीं मिलेगा

आतंक और व्यापार एक साथ नहीं चल सकते', अहमदाबाद से गृह मंत्री अमित शाह का पाकिस्तान को दो टूक संदेश

इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को सेनाओं के सम्मान में गुजरात के अहमदाबाद में तिरंगा यात्रा की अगुवाई की। इस दौरान उमड़ी भीड़ के बीच अमित शाह राष्ट्र ध्वज थामे जुलूस के आगे चलते दिखे। गृह मंत्री तिरंगा थामे हुए नल सरोवर चौकड़ी से एकलिंगजी रोड पर महाराणा प्रताप चौक तक पैदल चले। यहां उन्होंने 16वीं सदी के महान योद्धा की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

भारत का एक और दुश्मन PAK में ढेर,लश्कर आतंकी अबू सैफुल्लाह सिंध में ढेर, अज्ञात बंदूकधारियों ने निपटा दिया, भारत में तीन हमलों में था शामिल

शिवराज सिंह चौहान ने बताई एक देश एक चुनाव की जरूरत, कहा- बार-बार मतदान विकसित भारत के लिए बाधा

एक देश-एक चुनाव को लेकर आयोजित कार्यक्रम में वर्चुअल संबोधन के दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि संविधान में संशोधन किया जाना चाहिए। ताकि लोकसभा और विधानसभा चुनाव पांच साल में एक बार एक साथ कराए जाएं। बार-बार चुनाव होना विकसित भारत के निर्माण में बाधा बन गया है। कहीं न कहीं इसे रोकना होगा और इस पर लगाम लगानी होगी

विदेश सचिव की संसदीय समिति को ब्रीफिंग, ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देंगे, थरूर भी मौजूद रहेंगे; 33 देशों में ऑल पार्टी डेलिगेशन भेज रही सरकार

आज से छह दिवसीय दौरे पर रहेंगे विदेश मंत्री जयशंकर; नीदरलैंड-डेनमार्क-जर्मनी में कई कार्यक्रम

CJI को महाराष्ट्र के चीफ सेक्रेटरी-DGP ने रिसीव नहीं किया, गवई बोले- महाराष्ट्र के बड़े अफसर प्रोटोकॉल का पालन नहीं करते

प्रधान न्यायाधीश बीआर गवई ने संविधान के सम्मान पर जोर दिया। बार काउंसिल महाराष्ट्र और गोवा की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह और अधिवक्ता सम्मेलन में उन्होंने कहा कि न तो न्यायपालिका और न ही कार्यपालिका, बल्कि भारत का संविधान सर्वोच्च है और इसके स्तंभों को मिलकर काम करना चाहिए

बांग्लादेश के खिलाफ भारत ने लिया ऐक्शन, एक्सपर्ट्स बोले- सख्त कदम उठाना था जरूरी, भारत के बैन से बांग्लादेश की निकली हेकड़ी, विशेषज्ञों ने बताया- 6,600 करोड़ रुपये का होगा नुकसान

असम CM बोले-गौरव गोगोई ISI के बुलावे पर पाकिस्तान गए, वहां ट्रेनिंग लेकर राफेल-परमाणु पर सवाल किए; कांग्रेस सांसद बोले- मुख्यमंत्री की टिप्पणी पागलपन और बकवास

एमपी के मंत्री विजय शाह की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट आज करेगा सुनवाई, कर्नल सोफिया कुरैशी पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

तमिलनाडु: 'सुप्रीम' फैसले पर राष्ट्रपति के सवालों से स्टालिन नाराज, गैर भाजपा शासी राज्यों के CM को लिखा पत्र

शुरू होने वाली है कैलाश मानसरोवर यात्रा, नाथुला रूट पर तैयारियां तेज, खुलेंगे विकास के नए रास्ते,नाथुला के रास्ते यात्रा को फिर से शुरू करने से न सिर्फ तीर्थयात्रियों के लिए एक आध्यात्मिक मार्ग उपलब्ध होगा, बल्कि पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और इस रूट पर स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को भी मजबूती मिलेगी

पंजाब ने राजस्थान को 10 रन से हराया, पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर आया, वाधेरा-शशांक की फिफ्टी, बरार ने 3 विकेट झटके

गुजरात प्लेऑफ में पहुंचने वाली पहली टीम, पंजाब-बेंगलुरु भी क्वालिफाई, दिल्ली को 10 विकेट से हराया; साई सुदर्शन का दूसरा IPL शतक, राहुल की भी सेंचुरी

पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को हुआ प्रोस्टेट कैंसर, हड्डियों तक फैली बीमारी; ट्रंप ने जताया दुख

इतिहास

  • 2008 में आज ही के दिन भारत और चीन के बीच 2008 में नाथू ला से व्यापार दोबारा शुरू हुआ था।

  • 2006 में आज ही के दिन भारतीय मूल के मलेशियाई उद्योगपति टी. रविचन्द्रन ने माउंट एवरेस्ट को फतह किया था।

  • 1971 में 19 मई को ही भारतीय नौसेना का पहला पनडुब्बी अड्डा वीर बाहू विशाखापत्तनम में शुरू हुआ था।

  • 1950 में आज ही के दिन मिस्र ने स्वेज नहर को इजरायली जहाजों के लिए बंद करने की घोषणा की थी।

  • 1936 में 19 मई को ही ब्रिटेन के आविष्कारक रॉबर्ट डेटसन वाट ने रडार बनाया और यह प्रणाली सबसे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डे पर स्थापित की गई थी।

  • 1885 में आज ही के दिन जर्मन चांसलर बिस्फार्क ने अफ्रीकी देश कैमरून और टोंगोलैंड पर कब्जा किया था।

  • 1848 में आज ही के दिन दुनिया का पहला डिपार्टमेंटल स्टोर खुला था।

  • 1542 में आज ही के दिन बर्मा में क्रोम साम्राज्य, टंगू राजवंश को जीत लिया गया था।

  • 1521 में 19 मई के दिन उसमानी सेना ने भयानक लड़ाई के बाद बालकान प्रायद्वीप में यूगोस्लाविया की राजधानी बेलग्रेड पर अधिकार कर लिया था।

Previous

ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक सफलता के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा हुई आयोजित -भारत माता के जयकारों से गुंजायमान हुआ वातावरण

Next

नशा मुक्त पंजाब के तहत गांवों में होगी नशा मुक्ति यात्रा, पंजाब के मंत्रियों को जिम्मेदारी