12/09/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 12 सितंबर नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

दिल्ली से काठमांडू उड़ान भरने वाली स्पाइसजेट फ्लाइट फायर अलर्ट के बाद वापस लौटी

शाहरुख की मीर फाउंडेशन ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1500 परिवारों को राहत पहुंचाई

दिल्ली कोर्ट ने सोनिया गांधी के खिलाफ नागरिकता मामले में दाखिल अर्जी खारिज की

US डॉलर के मुकाबले रुपया 33 पैसे गिरकर ₹88.44 के निम्नतम स्तर पर बंद

महाराष्ट्र, हरियाणा और कर्नाटक में चुनावों में धांधली हुई है: राहुल गांधी

राहुल गांधी कल गुजरात दौरे पर होंगे

वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री की मुलाकात, द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने पर जोर

नेपाल में अशांति के बाद पशुपतिनाथ मंदिर का मुख्य परिसर बंद कर किया गया

नेपाल: आर्मी हेडक्वार्टर के बाहर जेन जी समर्थकों के बीच आपस में मारपीट हुई

नेपाल हिंसा के बीच जेल से भागे 60 कैदी गिरफ्तार

छत्तीसगढ़: सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मारे गए10 नक्सली, एक करोड़ का इनामी भी ठेर

पंजाब में 2 जबरदस्त घमाके, RDX Blast का अंदेशा, सेना से मांगी गई मदद

Srinagar: AAP विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान, सांसद संजय सिंह को लिया गया हिरासत में

वाराणसी में पीएम मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम की मुलाकात, गंगा आरती का लिया आध्यात्मिक अनुभव

PM मोदी 12 सितंबर को दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन"ज्ञान भारतम्" में लेंगे हिस्सा, पांडुलिपि संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

Nepal Protest: नेपाल की जेलों से फरार कैदियों पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर, लापता हैं सात हजार कुख्यात कैदी

देशभर में SIR की तैयारी तेज: EC आज मीडिया अधिकारियों को देगा प्रशिक्षण; भ्रामक खबरों पर लगाम कसने की कवायद

दिल्ली पुलिस ने बड़ी साजिश को किया नाकाम, 5 आतंकवादी गिरफ्तार; इनके पास मिला IED बनाने का सामान

भारत दुनिया में हमारे राष्ट्र के सबसे महत्वपूर्ण रिश्तों में से एक है: ट्रंप के दूत सर्जियो गोर

PM मोदी के मणिपुर दौरे से 2 दिन पहले हिंसा: उपद्रवियों ने पोस्टर-बैनर फाड़े, आग लगाई; 13 सितंबर को मोदी चुराचांदपुर-इंफाल जाएंगे

ट्रंप के क़रीबी चार्ली कर्क की गोली मारकर हत्या, राष्ट्रपति बोले– अमेरिका के लिए ‘काला पल’

असम: संदिग्ध विदेशियों को नागरिकता साबित करने के लिए मिलेंगे दस दिन, डीसी लेंगे अंतिम निर्णय

नेपाल में फंसे राजस्थान के पर्यटकों को सकुशल लाने में लगी सरकार, पुलिस ने विशेष सेल का गठन किया

राहुल गांधी के सुरक्षा प्रोटोकॉल तोड़कर विदेश जाने पर CRPF ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे को लिखा लेटर

रूसी सेना में शामिल होने के प्रस्तावों के झांसे में न आएं भारतीय: विदेश मंत्रालय

इजरायल के खिलाफ मुस्लिम देशों को एकजुट होने की जरूरत, कतर पर हमले के बाद शहबाज शरीफ

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तराखंड में बाढ़ और बारिश प्रभावित क्षेत्रों के लिए 1200 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता की घोषणा की

दक्षिण कोरिया के नागरिकों को अमेरिका से वापसी की मिली अनुमति : विदेश मंत्री चो ह्यून

काठमांडू मेयर बालेन शाह ने अंतरिम सरकार का किया समर्थन, जेन जेड से शांति बनाए रखने की अपील

लंबी दूरी की तैनाती पर फ्रांस और मॉरीशस पहुंचे भारतीय नौसेना के जहाज

सुप्रीम कोर्ट ने भारत-पाकिस्तान मैच रद्द करने की याचिका पर तत्काल सुनवाई से किया इनकार

इतिहास

1959 - तत्कालीन सोवियत संघ का रॉकेट ‘लूना 2’ चांद पर पहुंचा।

1966 - भारतीय तैराक मिहिर सेन ने डार्डानेलेस जलडमरूमध्य को तैर कर पार किया।

1968 - अल्बानिया ने खुद को वारसा संधि से अलग करने की घोषणा की।

1987 - इथोपिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1990 - पूर्व और पश्चिम जर्मनी को एकीकृत करने के लिए अमेरिका, इंग्लैण्ड, फ्रांस, सोवियत संघ, पूर्व और पश्चिम जर्मनी ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।

1991 - अंतरिक्ष शटल एसटीएस 48 (डिस्कवरी 14) का प्रक्षेपण।

1997 - 43.5 करोड़ मील लम्बी यात्रा के उपरांत 'मार्स ग्लोबल सर्वेयर' यान मंगल की कक्षा में पहुँचा, संयुक्त राष्ट्र के कार्यों की वार्षिक रिपोर्ट में 48 वर्षों बाद कश्मीर का ज़िक्र पहली बार नहीं किया गया।

1998 - कुआलालंपुर में 16वें राष्ट्रमंडल खेलों का शुभारम्भ।

2000 - न्यूयार्क में अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद सम्मेलन प्रारम, उत्तर-पश्चिम अंतर्राष्ट्रीय समुद्री मार्ग से लिए एक महत्त्वपूर्ण समझौते पर भारत, ईरान एवं रूस के बीच समझौता।

2001 - अमेरिका ने आतंकवाद के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।

2002 - नेपाल में माओवादियों ने संघर्ष विराम का प्रस्ताव रखा, ताईवान की संयुक्त राष्ट्र सदस्यता की कोशिश नाकाम।

2004 - उत्तर कोरिया ने अपना परमाणु कार्यक्रम जारी रखने का निर्णय लिया।

Previous

राष्ट्रपति ने सीपी राधाकृष्णन को भारत के उपराष्ट्रपति के रूप में पद की शपथ दिलाई

Next

भारत का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य - हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज