सुरों की मल्लिका 92 वर्षीय आशा भोसले निधन: संगीत के एक स्वर्णिम युग का अंत
आरएस अनेजा, 12 अप्रैल नई दिल्ली - मशहूर सिंगर आशा भोसले (Asha Bhosle) का आज 12 अप्रैल को निधन हो गया। मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उन्होंने 92 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली। उनके निधन की वजह मल्टीपल ऑर्गन फेलियर बताया जा रहा है।
उन्हें 11 अप्रैल की शाम को सीने में संक्रमण (chest infection) और थकान की शिकायत के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अस्पताल के अनुसार, उनकी मृत्यु मल्टी-ऑर्गन फेल्योर के कारण हुई। उनका अंतिम संस्कार सोमवार को मुंबई में किए जाने की संभावना है। उनके बेटे आनंद भोसले ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है।
आशा भोसले का करियर आठ दशकों से भी अधिक लंबा रहा, जिसमें उन्होंने हजारों गाने गाए और अपना नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराया। उनके निधन से फिल्म और संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई है और प्रधानमंत्री सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।
Next