प्रधानमंत्री ने थाईलैंड साम्राज्य के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर अनुतिन चर्नविराकुल को बधाई दी
आरएस अनेजा, 20 मार्च नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई दी।
प्रधानमंत्री ने भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए नए थाई नेतृत्व के साथ मिलकर काम करने में गहरी रुचि व्यक्त की। श्री मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-जन के संबंधों में गहराई से निहित हैं। उन्होंने आगे कहा कि भारत और थाईलैंड अपने-अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।
प्रधानमंत्री ने 'X' पर लिखा:
"अनुतिन चर्नविराकुल को थाईलैंड के प्रधानमंत्री के रूप में चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मैं उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूँ। साथ मिलकर, हम भारत-थाईलैंड की बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी को और अधिक गहरा करेंगे। हमारे संबंध साझा सभ्यतागत विरासत, घनिष्ठ सांस्कृतिक जुड़ाव और जीवंत जन-जन के संबंधों में निहित हैं। भारत और थाईलैंड अपने लोगों के लिए शांति, प्रगति और समृद्धि की साझा आकांक्षाओं में एकजुट हैं।"