दैनिक खबर: आज 12 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार

मानसून सत्र में अबतक 12 नए बिल आए:

संसद के मानसून सत्र में हंगामे के बीच 7 बिल पास: लोकसभा में मात्र 36 मिनट में पारित हुए विधेयक; प्रश्नकाल चढ़ा शोर-शराबे की भेंट, तय समय से काफी कम चला काम।

मुंबई में बिल्डिंग के 11वें फ्लोर पर आग लगी:

मुंबई के विले पार्ले में रिहायशी इमारत की 11वीं मंजिल पर लगी भीषण आग: मासूम बच्चे समेत दो की मौत, आठ घायल; छत पर फंसे 15 लोगों को रेस्क्यू कर बचाया गया।

तेलंगाना में ट्रक-ऑटो की टक्कर, 6 की मौत: तेलंगाना के संगारेड्डी में दर्दनाक हादसा:

ट्रक और ऑटो की जोरदार भिड़ंत में 6 कृषि मजदूरों की मौत; 6 अन्य गंभीर रूप से घायल, कर्नाटक लौट रही थीं महिलाएं।

भोजशाला मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई:

धार की ऐतिहासिक भोजशाला मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: इंदौर हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ मुस्लिम पक्ष की 5 याचिकाओं पर होगी बहस; पूजा की अनुमति को दी गई है चुनौती।

भारत-तिब्बत ट्रेड- चीन गए 14 व्यापारियों को मिली दुकानें:

छह साल बाद शुरू हुए भारत-चीन व्यापार में बढ़ीं मुश्किलें: तकलाकोट पहुंचे 14 व्यापारियों को मिलीं दुकानें; 79 व्यापारी अनुमति के इंतजार में, गुंजी में खुला पड़ा करोड़ों का सामान।

सीरिया में पूर्व राष्ट्रपति असद को फांसी की सजा:

सीरियाई अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद और भाई माहेर को सुनाई फांसी की सजा: गृहयुद्ध में नरसंहार के पाए गए दोषी; अतीफ नजीब को भी सजा, दोनों भाई रूस में शरण में।

ईरानी खतरे के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुपचुप की यात्रा:

एयरफोर्स वन छोड़ छोटे मिलिट्री विमान से पहुंचे ब्रिटेन; अंकारा एयरपोर्ट पर कैटरिंग वैन से चुपचाप विमान तक पहुंचे ट्रम्प।

ट्रम्प की मीडिया कंपनी को 2200 करोड़ रुपए का घाटा:

डोनाल्ड ट्रम्प की मीडिया कंपनी TMTG को भारी नुकसान: छह महीने में कमाई 23.75 करोड़ तो घाटा 6,118 करोड़ रुपये; कुल आय से 258 गुना ज्यादा रहा नुकसान।

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल:

कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत, 570 घायल; 86 इमारतें ढही, 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी कर राहत और बचाव कार्य तेज।

दिल्ली विधानसभा में लक्ष्मी योजना की शर्तों पर हंगामा:

आप विधायकों का सदन से वॉकआउट; सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, तीन बच्चों वाली शर्त पर जताई नाराजगी।

दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश;

मध्य जिला पुलिस ने चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश: नौ आरोपी गिरफ्तार; जयपुर, मेरठ व गाजियाबाद से 52 मोबाइल, 70 डेबिट कार्ड और 4 लाख नकद बरामद।


करनाल के सरकारी स्कूल में सुविधाओं का संकट:

करनाल के कालरम में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा राजकीय उच्च विद्यालय:

3 साल से कमरों का अभाव; जनसंवाद के बाद 3.08 करोड़ का एस्टीमेट तैयार, मंजूरी के इंतजार में अटका निर्माण कार्य।


यमुनानगर में जंगल से निकल आबादी में घुसा हाथी,

यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क से आबादी व खेतों की तरफ आ रहे जंगली जानवर: तेंदुए और अजगर के बाद अब हाथियों की दस्तक से लोगों में दहशत; पार्क प्रशासन से सुरक्षा की मांग।

सोनीपत स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:

चरखी दादरी में भ्रूण लिंग जांच गिरोह का पर्दाफाश; BAMS डॉक्टर, एक्स-रे टेक्नीशियन और रिसेप्शनिस्ट समेत तीन आरोपी गिरफ्तार।

सोनीपत में गाड़ी की टक्कर से सहायक इंजीनियर की मौत:

सोनीपत के बड़ी इंडस्ट्रियल एरिया में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय सहायक इंजीनियर की मौत: पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच की शुरू।

हिसार में तहसीलदार के परिवार समेत 3 पर केस:

हिसार में 5.35 करोड़ की धोखाधड़ी: विवादित मकानों को बेदाग बताकर सीए हिमांशु मित्तल से ठगी; आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने दर्ज किया मामला।

करनाल SDM ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:

करनाल जिला सचिवालय के एसडीएम कार्यालय में भीषण आग: शॉर्ट सर्किट से लाखों का फर्नीचर और जरूरी दस्तावेज स्वाहा; शिवरात्रि की छुट्टी के चलते टला बड़ा हादसा।

अम्बाला उपायुक्त  ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों संग की समीक्षा बैठक:

आयुष्मान व चिरायु योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिए निर्देश; अस्पतालों में हेल्प डेस्क स्थापित करने के आदेश दिए।

हरियाणा में राशन लाभार्थियों के लिए बड़ी राहत:

जुलाई माह के सरसों तेल वितरण की तिथि 15 अगस्त तक बढ़ी; पीओएस मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन कर उठा सकेंगे योजना का लाभ।

अंबाला छावनी में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर SDM ने की बैठक:

एसडी कॉलेज में आयोजित होगा कार्यक्रम; उत्कृष्ट कार्य करने वालों की सूची जल्द भेजने के दिए निर्देश।

Previous

सोनीपत: सोसाइटी में चल रहे भ्रूण लिंग परीक्षण गिरोह का भंडाफोड़; 2 आरोपी गिरफ्तार, पोर्टेबल मशीनें और दवाएं जब्त

Next

किसानों से भूमि अधिग्रहण पर उन्हें दिया जाएगा चार गुना मुआवजा : मुख्यमंत्री मध्यप्रदेश