23/01/25

केजरीवाल एक शेखचिल्ली, जिसके वादों की कोई सीमा नही, पिछले 10 सालों में कुछ कर नही पाए,अब जमीन खिसकती हुई नजर आ रही: केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल

चंडीगढ़, 23 जनवरी (अभी): केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल जिला के मुनक गांव के रेस्ट हाउस में मुनक व सालवन गांव के लोगों से मुलाकात की और गांव के विकास कार्यों पर चर्चा की। इस दौरान माननीय केंद्रीय मंत्री ने सिंचाई विभाग के ऐतिहासिक रेस्ट हाउस के वर्षों पुराने आगंतुक रजिस्टर में टिप्पणी दर्ज की। बातचीत में मनोहरलाल ने कहा कि अपने लोकसभा क्षेत्र में आने वाले पहले बड़े बड़े गांव में मैं जा रहा हूँ, जिसमे लोगो की समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जा रहा है। इसके बाद छोटे गांव के दौरे शुरू किए जाएंगे।

दिल्ली चुनाव में अहम जिम्मेदारी मिली है,दिल्ली का वातावरण बहुत अच्छा है।पिछले 10 सालों से दिल्ली को ग्रहण लगा हुआ था उससे निजात दिलाकर विजेपी एक अच्छा शासन लाएगी।केजरीवाल शेखचिल्ली और शेखचिल्ली की शेखी की कोई सीमा नही होती है।बड़े बड़े बड़े करना आसान होता पर उन्हें पूरा करना उतना ही मुश्किल है। पिछले 10 सालों में वो दिल्ली में कुछ कर नही पाए है,अब चुनावों में उन्हें सब याद आ रहा है।अब हुनके नीचे से जमीन खिसक रही है।

Previous

“कुछ लोगों ने कांग्रेस राज सीखा हुआ है, काफी लोगों की आदत छुड़वा दी है और बाकियों की भी छुड़वा देगे” : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

Next

हरियाणा में अब 10 और श्रेणियों के दिव्यांगजनों को मिलेगी पेंशन, 32 हजार दिव्यांग होंगे लाभान्वित, कैबिनेट ने हरियाणा को प्रदूषण मुक्त करने के लिए हरियाणा क्लीन ऐयर प्रोजेक्ट की डीपीआर को दी मंजूरी