22/01/25

शहीदी स्मारक में जीवंत होगा सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

शहीदी स्मारक में जीवंत होगा सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज

आरएस अनेजा, 22 जनवरी नई दिल्ली।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन और श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा के अम्बाला छावनी में सन् 1857 में देश के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम को समर्पित निर्माणाधीन शहीदी स्मारक में इतिहास जीवंत होगा।

श्री विज के अथह प्रयासों से 22 एकड़ भूमि पर बन रहा यह शहीदी स्मारक आकार ले चुका है और निर्माण के अंतिम चरणों की ओर बढ़ रहा है।

सन् 1857 में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ किस प्रकार देश में बिगुल बजा और कैस-कैसे यह ज्वाला देशभर में फैली इसका जीवंत चित्रण यहां होगा जिससे आने वाली कई पीढ़िया प्रेरणा लेंगी। आजादी की पहली लड़ाई का स्मारक वीरों द्वारा दिखाए गए अदम्य साहस की गाथा को दर्शाएगा। कई संघर्षों, लडाईयों व घटनाओं को इस शहीदी स्मारक के संग्रहालय में विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा। स्मारक का संग्रहालय अत्याधुनिक तकनीकों से युक्त बनाया जाएगा, ताकि देश और दुनिया से आने वाले लोगों को भी प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में हरियाणा की भूमिका की संपूर्ण जानकारी मिल सके।

स्मारक में ऐतिहासिक तथ्यों को प्रदर्शित किया जाएगा और उस समय के सैनिकों, उनकी वर्दी तथा उनके द्वारा इस्तेमाल होने वाले हथियारों आदि को प्रदर्शित किया जाएगा।

स्मारक में यह होगा आकर्षण का केंद्र

इंटरप्रीटेशन सेंटर : सेंटर में वीआईपी रूम, शॉप्स, बच्चों के खेलने के लिए एरिया, रिसेप्शन, टॉयलेट ब्लॉक, कोर्ट यार्ड, वीआईपी मीटिंग हॉल, कांफ्रेंस हॉल, डाइिनंग हॉल होगा।

दो मंजिला म्यूजियम : म्यूजियम गैलरी, ऑडियो विजुअल हॉल, लॉबी, आफिस एरिया, शहीदी वॉल वीआईपी एट्रेंस होगी।

ओपन एयर थियेटर : 2 हजार लोगों के बैठने के लिए थियेटर, स्मारक में एग्जीबिशन हॉल, फूड कोर्ट, टॉयलेट ब्लॉक, रिर्हसल रूम, फिल्टरेशन रूम व अन्य सुविधाएं होंगी।

आडिटोरियम बिल्डिंग : आडिटोरियम के अलावा कॉफी शॉप, फूड कोर्ट, सीटिंग एरिया, लॉबी, कोर्ट यार्ड, लाइब्रेरी, ई-लाइब्रेरी होगी।

वॉटर बॉडीज : वॉटर बॉडीज में विभिन्न किस्म के फव्वारे, वॉटर स्क्रीन, कनेटिंग ब्रिज व अन्य सुविधा होगी।

मेमोरियल टॉवर : डेढ़ सौ फुट से ऊंचा मेमोरियल टॉवर होगा, यहां आर्ट गैलरी, वॉटर बॉडी, हाई स्पीड लिफ्ट आदि होगी।

अंडर ग्राउंड पार्किंग : स्मारक में वाहन पार्किंग के लिए अंडर ग्राउंड डबल बेसमेंट पार्किंग सुविधा होगी। यहां 400 कार के अलावा 20 बस खड़ी की जा सकेंगी। इसके अलावा स्टाफ के लिए 10 क्वार्टर भी यहां बनाए जाएंगे।

अन्य सुविधाएं : स्मारक में इन्फार्मेशन सेंटर होगी जहां दुकानें, सिक्योरिटी रूम, टिकट काउंटर होगा। इसके अलावा यहां वीवीआईपी के आने-जाने के लिए हेलीपैड सुविधा भी होगी।

 

-------------------------------   

Previous

हरियाणा के मुख्य मार्गों पर ऑटोमेटिक सिस्टम लगाने पर किया जा रहा है अध्ययन , ऑटोमेटिक सिस्टम के माध्यम से यह पता चल जाएगा कि अमुक गाड़ी सड़क पर चलने के लायक है या नहीं है - परिवहन मंत्री श्री अनिल विज

Next

'भ्रष्ट पटवारियों पर कार्रवाई जरूर होगी', हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर का दावा