प्रधानमंत्री ने तेलंगाना के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दीं

आरएस अनेजा, 2 जून नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को शुभकामनाएं दीं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने राज्य की गौरवशाली संस्कृति और साहस एवं दृढ़ संकल्प के इतिहास का भी उल्‍लेख किया। श्री मोदी ने विकसित भारत के स्‍वप्‍न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने की दिशा में केंद्र सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना भी की।

प्रधानमंत्री ने एक्‍स पर पोस्ट में लिखा :

‘’तेलंगाना राज्य स्थापना दिवस के विशेष अवसर पर तेलंगाना के लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं। तेलंगाना के लोग अपनी नवाचार और उद्यमशीलता की भावना के लिए जाने जाते हैं। यह राज्य अपनी गौरवशाली संस्कृति और इतिहास के लिए प्रसिद्ध होने के साथ-साथ साहस और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। केंद्र सरकार विकसित भारत के अपने स्‍वप्‍न को साकार करने में तेलंगाना के विकास पथ को समर्थन देने के लिए प्रतिबद्ध है। राज्य के लोगों के अच्छे स्वास्थ्य और सफलता के लिए प्रार्थना।‘’

Previous

*बढ़ती बिजली मांग से निपटने को हरियाणा द्वारा तैयार की गई रूपरेखा, नई तकनीकों पर देना होगा बल- केन्द्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल

Next

छात्रवृत्ति योजनाओं के लाभार्थी समूह ने राष्ट्रपति से मुलाकात की