"स्वदेशी से आत्मनिर्भर और आत्मनिर्भर से बनेगा विकसित भारत": अम्बाला में बोले प्रदेश महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा

महामंत्री फणीन्द्र नाथ शर्मा ने शास्त्री कालोनी में कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम, वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज ने स्वागत किया

अम्बाला, 22 फरवरी- भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) फणीन्द्र नाथ शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी "मन की बात" कार्यक्रम के माध्यम से देश व दुनिया को बहुत कुछ देते हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री ने वोकल फॉर लोकल यानि स्वदेशी का आह्वान किया, स्वेदशी से आत्मनिर्भर भारत और फिर विकसित भारत बनेगा, इसलिए हमें हमेशा स्वदेशी को ही बढ़ावा देना है।  


फणींद्रनाथ शर्मा आज अम्बाला छावनी शास्त्री कॉलोनी के बूथ नंबर 136 में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों के साथ मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने पहले कहा था कि संगठन तभी मजबूत होगा जब बूथ मजबूत होगा, इसलिए मन की बात कार्यक्रम बूथ में होना चाहिए। मन की बात में कार्यकर्ता व क्षेत्र के लोगों की भी भागीदारी होनी चाहिए।
 

इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचे प्रदेश महामंत्री फणींद्रनाथ शर्मा का वरिष्ठ भाजपा नेता कपिल विज व अन्य ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, मंडल प्रधान प्रवेश शर्मा, पार्षद प्रमोद कुमार, पार्षद बलजिंदर पाल सिंह, विपिन खन्ना, बूथ प्रधान दीपक कौशिक, सतीश शाक्य, कुलदीप सिंह, रवि वर्मा, दीपक भसीन, राजेश अग्रवाल, डॉ हरप्रकाश शर्मा, सन्नी तुल्ली, सोनिया देशवाल, विवेक जैन, राजकुमार, अरविन्द, संजीव, दीपक, संजय, गौरव, आकाश, जुगल किशोर  गिरधारी, रजनीश गोम्बर, सतपाल, जस्सी, आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Next

फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 6 नशा तस्कर गिरफ्तार, भारी मात्रा में हेरोइन बरामद