"पेपर लीक मामले में ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद कोई पेपर लीक करने बारे सोचेगा नहीं" : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

म्बाला/चंडीगढ़, 14 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल द्वारा नीट परीक्षा के पेपर लीक को लेकर भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार पर आरोप लगाने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी और कहा कि पेपर लीक हुआ है इसका सबको दुख है लेकिन केंद्र सरकार बिना किसी देरी के सीबीआई से जांच करवा रही है और बहुत लोग पकड़े जा चुके हैं। उन्हें उम्मीद है कि इस बार ऐसी कार्रवाई होगी कि इसके बाद पेपर लीक करने के बारे में कोई सोचेगा भी नहीं।



मंत्री अनिल विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

हरियाणा निकाय चुनाव में भाजपा की बंपर जीत हुई जिसको लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह भाजपा की ठीक कार्य प्रणाली पर जनता ने मोहर लगाई है लोगों ने सबको जिताकर यह कहने की कोशिश की है कि हरियाणा सरकार अच्छा काम कर रही है।

Previous

हरियाणा बोर्ड: 10वीं नियमित और मुक्त विद्यालय का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, नियमित छात्रों ने मारी बाजी

Next

फाजिल्का: भारत-पाक सीमा के पास खेत में मिला पाकिस्तानी ड्रोन, पुलिस और बीएसएफ ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन