ताला (कुंडा की ढाणी) में स्थापित हुआ प्रदेश का सबसे बड़ा कुसुम सौर ऊर्जा संयंत्र : राजस्थान
एन.एस.बाछल, 29 अप्रैल, जयपुर।
प्रधानमंत्री कुसुुम योजना के अन्तर्गत प्रदेश का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र मंगलवार को जयपुर जिला विद्युत सर्किल उत्तर के कुंडा की ढ़ाणी में स्थापित हुआ।
करीब 4.9 मेगावाट क्षमता का यह सौर ऊर्जा संयंत्र कुंडा की ढ़ाणी विद्युत सब डिविजन के ताला स्थित 33 केवी सब स्टेशन से जुड़े गांव डेकला में स्थापित हुआ है। लगभग 24 बीघा भूमि पर फैले इस संयंत्र से 437 कृषि उपभोक्ताओं को कृषि कार्य के लिए दिन में बिजली सुलभ हो सकेगी।
उल्लेखनीय है कि कंपोनेंट-सी के अन्तर्गत अधिकतम 5 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने का प्रावधान है।
राज्य में अब तक पीएम-कुसुम योजना के कंपोनेंट-ए एवं कंपोंनेंट-सी के अन्तर्गत 4027 मेगावाट क्षमता के कुल 1819 संयंत्र स्थापित हो चुके हैं। इन सभी में यह सर्वाधिक क्षमता का संयंत्र है। इससे प्रतिदिन औसतन 25 हजार यूनिट बिजली उत्पन्न होने का अनुमान है। इससे पहले अजमेर डिस्कॉम में 4.84 मेगावाट क्षमता का सर्वाधिक बड़ा प्लांट था।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
एस.ए. जैन सीनियर मॉडल स्कूल ने श्रद्धापूर्वक मनाया 'जिन शासन स्थापना दिवस'; इन्द्रधाम समाधि मंदिर के दर्शन किए
Next