12/06/25

आयुष विभाग द्वारा प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल व हरित क्रांति अभियान का किया जा रहा है आयोजन

चंडीगढ़, 12 मई (अभी) - हरियाणा सरकार के आयुष विभाग द्वारा "योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा" की परिकल्पना के अंतर्गत प्रतिदिन योग प्रोटोकॉल कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा रहा है। अब तक इस पहल में कुल 15,60,102 प्रतिभागियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई है।

आयुष विभाग के महानिदेशक श्री संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्यक्रम प्रतिदिन आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम पॉलिटेक्निक, नीलोखेड़ी (करनाल) में आयोजित किया गया।

उन्होंने बताया कि इस राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 500 प्रतिभागियों ने योगाभ्यास किया और 250 पौधे रोपित किए। यह प्रयास हरित क्रांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने बताया कि यह आयोजन आगामी 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 की तैयारियों का भी हिस्सा है, जिसे हरियाणा सरकार "योग युक्त नशा मुक्त हरियाणा" की थीम के अंतर्गत भव्य रूप से मनाएगी।

Previous

अहमदाबाद में Air India का प्लेन क्रैश, 242 लोगों की मौत, लंदन जा रहा था विमान

Next

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्यमंत्री शहरी स्वामित्व योजना के लाभार्थियों को दिया तोहफा