सचिवालय परिसर में खेल गतिविधियों का आयोजन, विभागों के प्रतिभागियों ने लिया भाग

एन.एस.बाछल, 25 सितम्बर, जयपुर - कार्मिक् विभाग के खेल प्रकोष्ठ के तत्वाधान में बुधवार को सचिवालय परिसर में विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन हुआ। पूर्व में यह आयोजन हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस के अवसर पर 29 अगस्त को होना ​था जो प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों के कारण आयोजित नहीं हो पाया था। 

इस आयोजन में कार्मिक विभाग के सचिव केके पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में इस आयोजन का उद्देश्य मेजर ध्यानचंद की खेल उपलब्धियों को स्मरण करते हुए राजकीय सेवा की दिनचर्या के साथ खेलों का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि कार्मिक् विभाग के खेल प्रकोष्ठ द्वारा ऐसे आयोजनों के सफल संचालन से भविष्य में भी खेलों के प्रति समर्पण और सकारात्मक ऊर्जा को प्रोत्साहन मिलेगा।

आयोजन के दौरान विभिन्न विभागों के प्रतिभागियों ने कई मनोरंजक खेलों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान सॉफ्ट हॉकी, रस्सा-कस्सी (महिला एवं पुरुष वर्ग), रुमाल झपट्टा (महिला वर्ग), नींबू रेस  (महिला एवं पुरुष वर्ग), सितौलिया (पुरुष वर्ग) जैसे मनोरंजक खेलों में प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी से वातावरण अत्यंत उत्साही और जोशपूर्ण रहा। कार्यक्रम के समापन के दौरान भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन स्वरूप टी—शर्ट और विजेता टीम को पुरस्कार प्रदान किए गए।  

कार्मिक विभाग की वरिष्ठ खेल अधिकारी मालती चौहान ने कहा कि इस आयोजन के माध्यम से कर्मचारियों में खेल भावना, सहयोग, अनुशासन और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व को बढ़ावा देना है। सचिवालय के सभी कर्मचारीयों ने इस आयोजन की सरहाना की। 

#Danik Khabar #news #current news #sports #games

Previous

खेल महाकुम्भ-2025 अम्बाला में हरियाणा के 22 जिलों से टीमों के 1100 महिला व पुरूष ने लिया भाग

Next