दूसरे सुपर ओवर में साऊथ अफ्रीका ने अफगानिस्तान को हराकर जीता रोमांचक मुकाबला

आरएस अनेजा, 11 फरवरी नई दिल्ली - आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 11 फरवरी को ग्रुप-डी का अहम मुकाबला साऊथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के मध्य अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया जोकि एक इतिहास बन गया। दूसरे सुपर ओवर में मैच का निर्णय हुआ जिसमें दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को मात देते हुए रोमांचक तरीके से यह मैच जीत लिया।

दूसरे सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने एक ओवर में 23 रन बनाते हुए अफगानिस्तान को 24 रन का लक्ष्य दिया जवाब में अफगानिस्तान 19 रन ही बना सकी और लक्ष्य से पिछड़ गई।

इससे पहले मैच के पहले सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने एक ओवर में 17 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका ने भी एक ओवर में 17 रन बनाते हुए मैच को फिर से टाई किया और मैच दूसरे सुपर ओवर में पहुंच गया।

वहीं इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन स्कोरबोर्ड पर लगाए। अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 शिकार किए। वहीं, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटकाए। इसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 187 रन के स्कोर पर सिमट गई। इस तरह मुकाबला सुपर ओवर में चला गया।

Previous

"नेहरू ने जमीन बेची, इंदिरा ने पीओके लेने व चिकन नेक के साथ जमीन लेने के अवसर गवाए" – ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस की ऐतिहासिक भूलों पर राहुल गांधी को घेरा

Next

श्रीलंका में ऐतिहासिक प्रदर्शनी के बाद भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेष भारत वापस लाए गए