10/02/26

कांवड़ यात्रियों की सेवा में जुटी श्री सनातन धर्म सभा: अम्बाला छावनी में निःशुल्क सेवा शिविर का भव्य शुभारंभ

जे कुमार अम्बाला छावनी 10 फरवरी 2026 : श्री सनातन धर्म सभा (पंजीकृत),अम्बाला छावनी द्वारा श्री सनातन धर्म सन्त निवास, जगाधरी रोड, अम्बाला छावनी में गत वर्ष की परम्परा को कायम रखते हुए हरिद्वार से आ रहे कांवड यात्रियों के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। इस शिविर में कांवड यात्रियों के विश्राम, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाओं की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। आयोजन का शुभारम्भ सभी सभा सदस्यों ने हवन के साथ किया। हवन के उपरान्त झण्डा पूजन तथा भट्टी पूजन किया गया।

सभा महासचिव सुधीर विदंलस ने बताया कि कांवड यात्री भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर आते है। ऐसी मान्यता है कि भगवान शिव कांवड यात्रियों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है। कार्यक्रम के समापन पर सभा सदस्यों ने ‘बम बम भोले‘ के जयकारे लगाए।

इस अवसर पर सभा के महासचिव सुधीर विदंलस, कोषाध्यक्ष अशोक सिंगला चेयरमेन बृज मोहन गोयल, प्रबन्धक राजेश कुमार गुप्ता सभा सदस्य ,सुशील गोयल, अचलेश शर्मा, संजय मल्होत्रा, राकेश गुप्ता, लक्ष्मी नारायण खन्ना एंव अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Previous

जलवायु में बड़ी पहल, ‘सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर क्लाइमेट चेंज’ एवं ‘क्लीन एंड ग्रीन टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट सेंटर’ की होगी स्थापना

Next

नशा तस्करी पर डबवाली पुलिस का बड़ा प्रहार: 53.50 लाख रुपये की हेरोइन के साथ पंजाब का तस्कर गिरफ्तार