08/09/26

एसआईआर-2026 के कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूरा करना सुनिश्चित करें अधिकारी- एसडीएम कनिका गोयल

अम्बाला , 08 सितंबर (अभिकान्त) : एसडीएम अंबाला छावनी कनिका गोयल ने मंगलवार को अपने कार्यालय स्थित सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के कार्यों को लेकर अतिरिक्त सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारियों (एईआरओ), सुपरवाइजरों तथा अन्य संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने एसआईआर कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने नोटिसों के वितरण एवं एकत्रीकरण, दावों एवं आपत्तियों से संबंधित नोटिस की प्रक्रिया, मतदाता फॉर्म से संबंधित कार्य तथा एसआईआर के तहत किए जा रहे अन्य कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी प्रक्रियाएं पूर्ण करने के निर्देश दिए।

एसडीएम कनिका गोयल ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज करवाने से वंचित न रहे। अंतिम मतदाता सूची में प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम शामिल हो तथा मतदाता सूची त्रुटिरहित एवं अपडेटेड हो, इसके लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी तत्परता से कार्य करें। उन्होंने कहा कि किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदान की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ऐसे में मतदाता सूची का शुद्ध एवं अपडेटिड होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने एसआईआर-2026 से संबंधित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

#AmbalaNews #AmbalaCantt #SDMKanikaGoyal #VoterList2026 #SIR2026 #HaryanaNews #ElectionUpdate #DanikKhabar

Previous

अंबाला: अगस्त के बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी, डिपो पर मिलेगा राशन

Next

सुखना झील कैचमेंट एरिया: कैंवबाला गांव में अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर