28/03/25

राज्य सरकार विभिन्न वर्गों के कल्याण एवं उत्थान के लिए प्रतिबद्ध- ऊर्जा मंत्री

एन.एस. बाछल, 28 मार्च, जयपुर।

राजस्थान दिवस साप्ताहिक महोत्सव के तहत गुरुवार को अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया। प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में भरतपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह का वर्चुअली माध्यम से प्रसारण टोंक के कृषि ऑडिटोरियम सभागार में किया गया। 

जिला स्तरीय समारोह में ऊर्जा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी की पहल पर राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में साप्ताहिक महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें महिलाओं, किसान, युवा, गरीब एवं वंचित वर्ग समेत समाज के विभिन्न वर्ग के कल्याण एवं उत्थान के लिए कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। इन सभी के पीछे हमारी सरकार की मंशा है कि जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बजट घोषणाओं एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए ताकि आमजन को इनका समय पर लाभ मिल सके। 

हीरालाल नागर ने कहा कि इसी कड़ी में अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस समारोह के माध्यम से सरकार की ओर से जरूरतमंद लोगांे को सहायता दी जा रही है। इसमें निर्माण श्रमिकों डीबीटी, डेयरी बूथ आवंटन, स्वामित्व योजना के तहत पट्टा वितरण, दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं माटी कलाकारों को विद्युत चालित चाक का वितरण किया जा रहा है। हमारी सरकार सुशासन के जरिए विकसित राजस्थान के लक्ष्य को हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है।

जिला स्तरीय समारोह में देवली-उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर समेत अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे। 

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा विशेष योग्यजन को श्रवण यंत्र, व्हील चेयर, ट्राई साईकिल, मोबाईल फोन, डिजिटल स्टीक, वॉकर, कमर की बेल्ट, स्पाइनल स्पॉट तथा स्वामित्व योजना के तहत 1500 लाभार्थियों को पट्टा मय कार्ड वितरित किए गए। साथ ही, डेयरी, श्रम एवं राजस्थान कौशल आजीविका विकास निगम के लाभार्थिर्यों को भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिया गया। 

श्रम विभाग की योजना से विधवा प्रेम देवी का सपना हो सकेगा साकार —

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए देवली उपखंड के ग्राम दूनी निवासी विधवा श्रीमती प्रेम देवी ने कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित अन्त्योदय कल्याण समारोह में कहा कि उनके द्वारा देखा गया बरसों पुराना सपना राज्य सरकार की मदद से पूरा हो सकेगा। प्रेम देवी ने बताया कि 20 वर्ष पहले उनके पति की मृत्यु हो गई थी। इसके बाद उन्होंने मजदूरी करके अपने पुत्र को पढ़ाया। इस दौरान उन्होंने अपने पुत्र रोहित जलुथरिया को अफसर बनाने का सपना देखा। पुत्र आरएएस प्री परीक्षा उर्त्तीण करने के बाद मुख्य परीक्षा की तैयारी में जुट गया। लेकिन महंगी किताबों एवं कोचिंग संस्थानों की फीस ने उसका हौसला कमजोर कर दिया। प्रेम देवी ने बताया कि इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की निर्माण श्रमिक कल्याण योजना की जानकारी मिली। इस योजना के माध्यम से उन्हें राज्य सरकार की ओर से 50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी गई। लाभार्थी प्रेम देवी अपने पुत्र के उत्तरोत्तर कामयाबी की प्रार्थना करते हुए राज्य सरकार को धन्यवाद दिया। 

Previous

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ दर्ज हुई FIR, सार्वजनिक धन के दुरुपयोग का लगा आरोप

Next

उत्तर प्रदेश : पुलिस में बंपर भर्ती, दरोगा, सिपाही और जेल वार्डर के 28,138 पदों के विभिन्न पदों के लिए जल्द शुरू होंगे आवेदन