अंबाला: अगस्त के बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 15 सितंबर तक बढ़ी, डिपो पर मिलेगा राशन
अम्बाला , 08 सितंबर (अभिकान्त) : जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंन्त्रक अम्बाला ने बताया कि महानिदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हरियाणा चण्डीगढ़ द्वारा जारी एक आदशों के तहत मास अगस्त-2026 में जिन लाभार्थियों को सरसों तेल का वितरण नही हो सका, के लिए बकाया सरसों तेल के वितरण की अवधि 15 सितम्बर 2026 तक बढ़ा दी गई है।
पात्र लाभार्थियों से अनुरोध किया जाता है कि वह 15 सितम्बर 2026 तक अपने राशन डिपू पर बकाया सरसों तेल की उपलब्धता अनुसार पहले आओ पहले पाओ के आधार पर पोस मशीन में अंगूठा लगाकर सरसों तेल प्राप्त कर सकते हैं। यदि किसी भी लाभार्थी को राशन वितरण के सम्बन्ध में कोई शिकायत है तो वह सम्बन्धित क्षेत्र के सहायक खाद्य एवं पूर्ति अधिकारी/निरीक्षक/उप-निरीक्षक खाद्य एवं पूर्ति अथवा जिला खादय एंव पूर्ति नियंत्रक, अम्बाला के कार्यालय में या मुख्यालय पर स्थित राज्य उपभोक्ता सहायता केन्द्र के टोल फ्री नम्बर 1800-180-2087, 1967-बी.सी.एन.एल. पर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है।
#AmbalaNews #HaryanaNews #RationUpdate #FoodSuppliesHaryana #MustardOil #PDS #RationDepot #DanikKhabar
Previous
अंबाला: 12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, आपसी सहमति से निपटाए जाएंगे लंबित मामले
Next