21/07/25

मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म-राज्यपाल हरिभाऊ बागडे

एन.एस. बाछल, 21 जुलाई, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा है कि परस्पर सद्भाव और मैत्री के भावों से संपन्न होना ही मनुष्य का सबसे बड़ा धर्म है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा और दूसरों की पीड़ा दूर करना ही महानता है। उन्होंने रोटरी जैसे संस्थानों द्वारा वंचितों और जरूतमंदों की सहायता के लिए सदैव तत्पर रहते हुए प्रभावी कार्य करने का आह्वान किया।

हरिभाऊ बागडे रविवार को रोटरी क्लब के समारोह में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने रोटरी के मूलमंत्र “सेवा ही सर्वोपरि” की चर्चा करते हुए कहा कि राष्ट्र की शासन व्यवस्था और राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ यह पूर्णतः मेल खाता है।

उन्होंने रोटरी क्लब के नेत्र जांच शिविरों, चिकित्सा सेवाओं, रक्तदान शिविरों एवं वृक्षारोपण जैसे आयोजनों की सराहना की तथा 'विकसित भारत' और खुशहाल राजस्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया। राज्यपाल ने रोटरी क्लब द्वारा विद्यालयों में शौचालय, पेयजल एवं स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने और सेवा कार्य के लिए लोगों को प्रेरित करने के कार्य पर भी जोर दिया।

#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal

Previous

न्यायाधिपति की शपथ ग्रहण से पूर्व राज्यपाल से शिष्टाचार मुलाकात

Next

सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मूल मंत्र पर कर रही काम सरकार