पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का दूसरा दिन
जे कुमार अम्बाला 26 दिसम्बर 2025 : पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में 7 दिवसीय स्पेशल एनएसएस कैंप के दूसरे दिन सुबह वॉलिंटियर्स ने एन एस एस गीत गया तदुपरांत वॉलिंटियर्स को स्कूल प्रांगण में राहुल के द्वारा व्यायाम करवाया ताकि उनका तन स्वस्थ और मन प्रसन्न हो सके ।इसके पश्चात वॉलिंटियर्स को रेस लगवाई गई और उसमें प्रथम ,द्वितीय, तृतीय स्थान वाले वॉलिंटियर्स का उत्साह वर्धन किया गया।
इसके पश्चात पीकेआर जैन हेल्थकेयर इंस्टीट्यूट की डॉक्टर अमिता ने नशा मुक्ति पर व्याख्यान दिया और नशा मुक्ति अभियान पर एक डॉक्यूमेंट्री पिक्चर दिखाई एवं तक्षक पिक्चर के द्वारा नशे से होने वाले दुष्प्रभाव को उजागर किया। प्रोग्राम ऑफिसर संगीता मक्कड़ एवं वरुण जैन ने डॉक्टर अमिता को पौधा देकर उनका सम्मान किया।
इसके पश्चात वॉलिंटियर्स को गांव मोखा माजरा लेकर जाया गया ।जहां रैली के द्वारा नशा न करने की अपील की गई एवं घर-घर जाकर स्वच्छता का पाठ पढ़ाया और इसी दौरान वॉलिंटियर्स ने पंपलेट बांट कर लोगों को आने वाली 29 तारीख को होने वाले फ्री दांतों और आंखों के हेल्थ कैंप की जानकारी दी | क्रिसमस की छुट्टी के दौरान सभी बच्चों को इकट्ठा करके उनके साथ बातचीत की गई और उन्हें शिक्षा का महत्व बताया।
प्रधानाचार्या नीरू शर्मा ने बच्चों को इस तरह के जागरूक करने वाले कार्यों के लिए उनका उत्साहवर्धन किया एवं आगे भी इसी तरह के विभिन्न गतिविधियां करने के लिए प्रोत्साहित किया प्रधानाचार्य ने कहा कि इसी तरह से छात्रों में समाज के प्रति सेवा करने की भावना जागरूक होती है प्रधानाचार्य ने वॉलिंटियर्स की बहुत ही प्रशंसा की एवं हेल्थ कैंप के बारे में कुछ जानकारियां भी साझा की।
#ambala #news #nss-camp #second-day #pkr-jain-public-school