26/12/25

धूमधाम से मनाया गया अंबाला जिला ब्राह्मण सभा  का 49वां स्थापना दिवस

जे कुमार, अम्बाला 26 दिसम्बर 2025 : भगवान परशुराम मंदिर पीपली बाजार,अंबाला शहर में  अंबाला जिला ब्राह्मण सभा का 49वां स्थापना दिवस श्रद्धा एवं उत्साह एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर के प्रधान देविंदर शर्मा एवं सचिव महेश दत्त वशिष्ठ ने मंदिर के संस्थापक प्रदीप शर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

आज ही के दिन तुलसी दिवस के उपलक्ष्य में मंदिर प्रांगण में माता तुलसी एवं शालिग्राम जी का विधिवत पूजन किया गया।  धार्मिक अनुष्ठान पंडित पंकज डिमरी द्वारा विधि-विधान से संपन्न करवाया गया। इसके पश्चात मंदिर परिसर में हवन यज्ञ का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती भी श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर मंदिर के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने अटल बिहारी वाजपेयी जी के चित्र पर माल्यार्पण किया, वहीं महिला मंडल की सदस्यों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में  सभा के प्रधान देविंदर शर्मा, सचिव महेश दत्त वशिष्ठ, अविनाश पुरी सहित समस्त महिला मंडल की सदस्याएं मौजूद रहीं। इस दौरान मंदिर परिसर श्रद्धा और भक्ति के वातावरण से सराबोर रहा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

#ambala #News #49th-foundation-day #brahmin-sabha #-ambala-district

Previous

पीकेआर जैन पब्लिक स्कूल में 7 दिवसीय एनएसएस शिविर का दूसरा दिन

Next

अंबाला रेंज के 20 पुलिसकर्मियों को मिला पदोन्नति का तोहफा; आईजी पंकज नैन ने दी बधाई