जगन्नाथ रथयात्रा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर शुभकामनाएं दीं
आरएस अनेजा, 16 जुलाई नई दिल्ली - प्रभु जगन्नाथ जी पावन रथयात्रा की शुरुआत हो रही है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को शुभकामनाएं दीं। मोदी ने कहा कि रथ यात्रा भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार उदाहरण है और यह विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक है।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट किया:
रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी को शुभकामनाएं। यह भारत की सदियों पुरानी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का एक शानदार उदाहरण है। रथ यात्रा से जुड़ी परंपराओं ने भारत और दुनिया भर में कई पीढ़ियों को प्रेरित किया है। ये परंपराएं विनम्रता, सामूहिक भागीदारी और निस्वार्थ सेवा का प्रतीक हैं।
महाप्रभु जगन्नाथ सभी को अच्छा स्वास्थ्य, खुशी और समृद्धि प्रदान करें। वे हमें हमारे सभी प्रयासों के लिए शक्ति दें और हमारे समाज में एकजुटता की भावना को और मजबूत करें।
संस्कृति सुभाषितम्’ में कहा गया है, “देवताओं के भी देव और संपूर्ण जगत के स्वामी भगवान जगन्नाथ की देवताओं से लेकर समस्त प्राणी श्रद्धा पूर्वक उपासना करते हैं। उनका यश पवित्र और कल्याणकारी है। वे अविनाशी, अनंत और समस्त प्राणियों के हृदय में विराजमान परमात्मा हैं। ऐसे भगवान जगन्नाथ को बार-बार नमस्कार है।”
वहीं देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा के शुभारंभ पर सभी श्रद्धालुओं को बधाई और मंगलकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “श्री जगन्नाथ जी की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो। जय जगन्नाथ।”
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पोस्ट किया, “समस्त देशवासियों को श्री जगन्नाथ रथयात्रा की हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वप्रसिद्ध जगन्नाथ रथयात्रा अटूट आस्था, विश्वास और भक्ति का प्रतीक है। यह पवित्र रथयात्रा भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासतों को सहेजने और भगवान के प्रति अटूट श्रद्धा को दर्शाती है। महाप्रभु जगन्नाथ, वीर बलभद्र व माता सुभद्रा से सभी की सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना करता हूं।”
Previous
भारत टेक्स 2026: मध्य प्रदेश नई दिल्ली में निवेशकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।
Next