रक्षा मंत्री नई दिल्ली में अपने इतालवी समकक्ष के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे
आरएस अनेजा, 29 अप्रैल नई दिल्ली - रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 30 अप्रैल, को नई दिल्ली में इटली के रक्षा मंत्री गुइडो क्रोसेटो के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।
इस बैठक के दौरान, दोनों मंत्री दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। यह भी उम्मीद है कि वे बदलते सुरक्षा परिदृश्य को देखते हुए क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर अपने विचार साझा करेंगे।
अक्टूबर 2023 में रक्षा मंत्री की रोम यात्रा के बाद भारत और इटली के बीच रक्षा सहयोग को और गति मिली। रक्षा मंत्री क्रोसेटो की भारत की यह पहली यात्रा, दोनों देशों की मौजूदा सहयोग को और विस्तार देने तथा विशेष रूप से औद्योगिक साझेदारी के क्षेत्र में सहयोग के नए आयाम तलाशने की इच्छा को रेखांकित करती है।
जनवरी 2026 में भारत-यूरोपीय संघ (EU) रक्षा एवं रणनीतिक साझेदारी पर हस्ताक्षर, बढ़ते रणनीतिक तालमेल का संकेत है और इसने आपसी हित के क्षेत्रों में रक्षा औद्योगिक सहयोग को और अधिक प्रोत्साहन प्रदान किया है।
Previous
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूरे देश में लहर, पश्चिम बंगाल में भाजपा की जीत तय – ऊर्जा मंत्री अनिल विज
Next