राजस्थान विधानसभा में 21 व 24 अक्टूबर का अवकाश घोषित
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने पांच दिवसीय दीपावली के त्योहार पर विधानसभा कर्मियों की सुविधा के मद्देनजर राजस्थान विधानसभा सचिवालय में 21 व 24 अक्टूबर का अवकाश घोषित किया है।
इस आशय से आदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा ने शुक्रवार को जारी किए। इस आदेश के बाद विधानसभा कर्मियों में खुशी की लहर है। विधानसभा कर्मियों व उनके परिजनों ने इसके लिए विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का आभार जताया है।
दीपावली के त्योहार पर जयपुर से बाहर जाने वाले कर्मियों ने बताया कि अब वे दीपावली के त्यौहार को दोगुने उत्साह के साथ मना सकेंगे साथ ही इस दौरान आने वाले सभी अवकाशों का उपभोग अपने परिजनों के साथ अपने गांव में कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि राजस्थान विधान सभा सचिवालय में गत 21 मार्च और 31 अगस्त को अवकाश के दौरान कार्य दिवस रहा था।
#राजस्थान_विधानसभा #दीपावली_अवकाश #DanikKhabar #विधानसभा_कर्मी #DiwaliHolidays #Jaipur #सरकारी_अवकाश