04/05/25

दिल्ली में पकड़ी गईं छह बांग्लादेशी महिलाएं, दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई

नई दिल्ली, 04 मई (अभी) : अवैध रूप से रह रहे चार बांग्लादेशी नागरिकों को पुलिस ने आजादपुर मंडी से गिरफ्तार किया है। चारों अपनी पहचान छिपाने के लिए ट्रांसजेंडर बन ट्रैफिक सिग्नल पर भीख मांगते थे।

चारों लोग बांग्लादेश के नारायणगंज क्षेत्र के फथुला ढाका सिटी के रहने वाले हैं। इनसे बरामद दो मोबाइल में प्रतिबंधित आइएमओ ऐप इंस्टाल पाया गया, जिसके माध्यम से अपने स्वजन से बात करते थे।

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि सभी व्यक्तियों को आगे की निर्वासन कार्रवाई के लिए एफआरआरओ, आरके पुरम, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है। आगे की जांच चल रही है और इन अवैध प्रवासियों को निर्वासित करने के प्रयास जारी हैं।

6 बांग्लादेशी महिलाएं भी पकड़ी गई

उल्लेखनीय है कि इससे पहले, दिल्ली पुलिस ने छह बांग्लादेशी महिलाओं को हिरासत में लिया, जो कथित तौर पर बिना वैध पहचान प्रमाण पत्र के दिल्ली के विभिन्न इलाकों में रह रही थीं।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, मंडावली पुलिस स्टेशन को मिली सूचना के बाद यह कार्रवाई की गई। सबसे पहले, एक टीम ने एक महिला को पकड़ा, जिसके अवैध अप्रवासी होने का संदेह था। फिर पूछताछ करने पर, उसने पहाड़गंज इलाके में छिपे पांच और बांग्लादेशी महिलाओं के ठिकाने का खुलासा किया। इसके बाद अन्य महिलाओं को हिरासत में लिया गया।

छह महिलाओं की पहचान मीम अख्तर, मीना बेगम, शेख मुन्नी, पायल शेख, सोनिया अख्तर और तानिया खान, 34 के रूप में हुई है। पुलिस ने कहा कि इन महिलाओं में से किसी के पास भारत में रहने के लिए जरूरी कोई वैध वीजा, पासपोर्ट या परमिट नहीं था।

Previous

भारत वाशिंगटन डीसी स्थित विश्व बैंक मुख्यालय में वैश्विक भूमि सुधार वार्ता का नेतृत्व करेगा

Next

ईसीआई शीघ्र ही हितधारकों के लिए एकल-बिंदु ऐप लॉन्च करेगा