राजस्थान: विधानसभा अध्यक्ष ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. गोयल के निधन पर संवेदना व्यक्त की
एन.एस.बाछल, 18 अक्तूबर, जयपुर- राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने वरिष्ठ पत्रकार डॉ. यश गोयल के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है।
उन्होंने कहा कि डॉ. गोयल एक सरल एवं निष्ठावान जीवने जीने वाले आदर्श व्यक्ति थे। उनका जीवन सादगी, सेवा और संस्कारों का प्रतीक था।
देवनानी ने दिवंगत की आत्म शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।
#Rajasthan #DanikKhabar #श्रद्धांजलि #राजस्थान_विधानसभा #पत्रकारिता_जगत #वरिष्ठ_पत्रकार #Jaipur
Previous
राजस्थान विधानसभा में 21 व 24 अक्टूबर का अवकाश घोषित
Next