प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री से बात की
आरएस अनेजा, 2 मार्च नई दिल्ली - अमेरिका-इजरायल द्वारा ईरान पर किए हमले के बाद छिड़ी जंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वर्तमान क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा करने के लिए इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से टेलीफोन पर बात की।
इस बात-चीत के दौरान प्रधानमंत्री ने हाल के घटनाक्रमों के बारे में भारत की चिंताओं से उन्हें (बेंजामिन नेतन्याहू) अवगत कराया और नागरिकों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने पर जोर दिया।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दुश्मनी जल्द खत्म करने की आवश्यकता पर भारत की स्थिति को फिर से दोहराया।
Previous
हरियाणा बजट 2026: मुख्यमंत्री नायब सैनी आज पेश करेंगे 2.15 लाख करोड़ का बजट
Next