11/03/25

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की

आरएस अनेजा, 11 मार्च नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज सर शिवसागर रामगुलाम वनस्पति उद्यान, पैम्पलमाउसेस में सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

पुष्पांजलि समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम भी मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने मॉरीशस की प्रगति और भारत-मॉरीशस संबंधों के लिए एक मजबूत नींव बनाने में दोनों नेताओं की अमिट विरासत को याद किया।

पुष्पांजलि समारोह के बाद, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने ऐतिहासिक उद्यान में "एक पेड़ माँ के नाम" पहल के तहत एक पेड़ लगाया।

***

Previous

होली पर बदलेगा मौसम! रंगों के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Next

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पंजाब केंद्रीय विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह को संबोधित किया