22/06/25

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

आरएस अनेजा, 22 जून नई दिल्ली

आज के मुख्य समाचार और इतिहास

ईरान-इजराइल जंग में कूदा अमेरिका, 3 एटमी ठिकानों पर बमबारी: ट्रम्प ने हमले की पुष्टि की

US के डर से ईरान पहुंचा UN, इजरायल ने किया ऐलान, तेहरान पर हमले नहीं रुकेंगे


Bihar Chunav 2025: ‘पंजे और लालटेन वालों ने बिहार को पलायन का प्रतीक बना दिया था’… सिवान में बोले पीएम मोदी


श्रीलंका में साइबर अपराध में दोषी पाए गए 85 चीनी नागरिकों को निर्वासित किया गया


11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : पीएम मोदी के साथ विशाखापत्तनम में 21जून को तीन लाख लोग करेंगे योगाभ्यास

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने शुरू किया 'बदलता भारत मेरा अनुभव' अभियान, देश की परिवर्तनकारी कहानियों को मिलेगा मंच

एयर इंडिया हादसे के बाद 220 डीएनए सैंपल मैच, परिजनों को सौंपे गए 202 शव


तरनतारन में इंटरनेशनल कबड्‌डी खिलाड़ी गिरफ्तार:डॉक्टर से मांगी थी 30 लाख की फिरौती, घर के बाहर की थी फायरिंग, 3 खिलाड़ी और फरार



देश में 24 घंटे में कोरोना से 4 मौतें:5608 एक्टिव केस; ICMR-NIV डायरेक्टर बोले- सिंगापुर का निम्बस वैरिएंट भारत में फैल रहा


​चुनाव के फोटो-वीडियो अब सिर्फ 45 दिन तक रहेंगे:फिर होंगे डिलीट, चुनाव आयोग का नया नियम; कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र के खिलाफ


एअर इंडिया की आज 9 फ्लाइट्स कैंसिल:वजह ऑपरेशन और मेंटेनेंस; अहमदाबाद प्लेन क्रैश के बाद 9 दिन में 84 उड़ानें रद्द


​​​PM Modi Odisha Visit: ओडिशा आना जरूरी था, इसलिए ट्रंप को मना किया; पीएम मोदी ने बताया अमेरिका न जाने का कारण


Operation Sindhu: ईरान से वापस आए 290 भारतीय, आज और दो उड़ानें आएंगी, अपनों से मिलकर भावुक हुए परिजन

Moideenabba Ummer Beary: 12 साल पुराने नकली नोट मामले में भगोड़ा UAE से प्रत्यर्पित, दुबई से मुंबई लाया गया


​​​​​Classroom Scam : सिसोदिया से 37 सवाल... नहीं ली एक की भी जिम्मेदारी, सभी फैसले कैबिनेट और अफसरों पर डाले


​Delhi : यमुना की सफाई और पुनर्जीवन के लिए 45 सूत्री एक्शन प्लान तैयार, जल प्रबंधन भी किया जाएगा दुरुस्त

​Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले आखिरी सत्र की आ गई तारीख, 5 दिन चलेगी सदन की कार्यवाही

नीरज चोपड़ा ने तीन फाउल किए, फिर भी जीत ली जंग, पेरिस डायमंड लीग में भारत का बाहुबली सब पर भारी

ईरान-इजराइल जंग में कूदा अमेरिका, ईरान के 3 एटमी ठिकानों पर बमबारी की; ट्रम्प बोले- हमारे अलावा कोई और नहीं कर सकता था



ऑपरेशन सिंधु- ईरान से 290 और नागरिक भारत पहुंचे, अब तक 1,117 भारतीय स्वदेश लौटे; प्लेन से उतरते ही वन्दे मातरम के नारे लगाए



जयशंकर बोले- पड़ोसी देशों से रिश्ते हमेशा आसान नहीं होते, लेकिन भारत ने मजबूत समझदारी बनाई; पहले पाकिस्तान पर नरमी थी, मोदी सरकार ने सख्ती दिखाई



चुनाव आयोग से राहुल गांधी को झटका, पोलिंग स्टेशन के वीडियो फुटेज जारी करने से इनकार



राहुल गांधी ने दावा किया कि जिससे जवाब चाहिए था, वहीं सबूत मिटा रहा है, आरोप लगाया कि साफ दिख रहा है मैच फिक्स है,और फिक्स किया गया चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर है, राहुल ने 2024 के महाराष्ट्र चुनाव में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर निशाना साधा था, उन्होंने पोस्ट कर मतदाता सूची में फर्जीवाड़े और मतदान प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी का आरोप लगाया,और कहा आयोग डिजिटल मतदाता सूची सार्वजनिक करें, महाराष्ट्र के मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे के बाद सीसीटीवी फुटेज जारी करे



केंद्र सरकार के सबसे चर्चित मंत्री का तमगा रखने वाले नितिन गडकरी ने 2029 आम चुनाव में अपनी भूमिका के सवाल पर जवाब दिया है, ज़वाब देते हुए गडकरी ने कहा कि पिछले 11 सालों में जो कुछ भी हुआ है,वह सिर्फ एक ट्रेलर था अभी असली पिक्चर आनी बाकी है, अपनी भूमिका के सवालों पर कहा कि पार्टी अपने पदाधिकारियों के लिए जिम्मेदारियां तय करती है, मुझे क्या काम दिया जाएगा यह भी पार्टी ही तय करेगी



मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में मीडिया से बात करते हुए गडकरी ने कहा, पार्टी कार्यकर्ता के काम को तय करती है, मुझे जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी मैं वह करुंगा, मैंने कभी भी अपना राजनैतिक बायोडेटा किसी को नहीं भेजा,और न ही कभी अपने समर्थकों से एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत कार्यक्रम करने के लिए नहीं कहता हूं


तीन अधिकारियों को तुरंत बाहर करो...'हाल में सुरक्षा चूक' को लेकर DGCA ने Air India को दिया आदेश, एयरलाइन ने आदेश लागू किया


अंतरिक्ष में पहली बार इंसुलिन और ब्लड-शुगर पर होगा रिसर्च, एक्सिओम-4 मिशन में एस्ट्रोनॉट पहनेंगे ग्लूकोज मॉनीटर; इससे डाइबिटीज के इलाज में भी मदद मिलेगी

F-35 फाइटर जेट की जांच करेगी ब्रिटिश टीम, केरल के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 6 दिन से खड़ा, इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी

सोनम, राज 13 दिन की न्यायिक हिरासत में, राजा के लिए 'कफन' लेकर आया था राज, भाई बोला-नार्को टेस्ट के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा


कश्मीर में वंदे भारत जुलाई तक फुल, 25 जुलाई तक लंबी वेटिंग लिस्ट, हर दिन बुकिंग की संख्या बढ़ रही; हवाई किराया 50% घटा


100 करोड़ रुपये के फर्जी GST क्लेम मामले में CBI का बड़ा एक्शन; बिहार-झारखंड के 7 ठिकानों पर की छापेमारी

भारत और इंग्लैंड के बीच पहले टेस्ट के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 3 विकेट के नुकसान पर 209 रन बना लिए। ओली पोप 100 रन बनाकर नाबाद हैं जबकि हैरी ब्रूक को अपना खाता खोलना है। इंग्लैंड, टीम इंडिया की पहली पारी 471 रन के जवाब में अब भी 262 रन पीछे है और उसके 7 विकेट सुरक्षित हैं।

इतिहास

1906 : स्वीडन ने राष्ट्रीय ध्वज अपनाया।

1911 : किंग जॉर्ज पंचम इंग्लैंड के राजा बने।

1939 : नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने ‘फॉरवर्ड ब्लॉक’ की स्थापना की।

1941 : द्वितीय विश्वयुद्ध में जर्मनी ने सोवियत रूस पर आक्रमण किया।

1944 : अमेरिका ने सेवानिवृत सैनिकों की मदद के लिए कानून बनाया।

1984: लंदन के हीथ्रो एयरपोर्ट से वर्जिन अटलांटिक एयरवेज ने पहली उड़ान भरी थी।

2009 : 21वीं सदी का सबसे लंबा सूर्यग्रहण। भारत में लाखों लोगों ने इसे विभिन्न तरीकों से देखा।

===============================

Previous

BIG BREAKING NEWS राष्ट्रपति ट्रम्प ने घोषणा की कि अमेरिकी सेना ने तीन ईरानी परमाणु स्थलों पर हमला किया।

Next

आज का राशिफल (22 जून, 2025)