11/03/25

होली पर बदलेगा मौसम! रंगों के साथ बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चंडीगढ़, 11 मार्च (अभी): हरियाणा-पंजाब समेत चंडीगढ़ में बीते कुछ दिनों से दोपहर में तेज धूप के साथ गर्मी का अहसास होने लगा है। यहां तक कि लोगों ने स्वेटर व जैकेट पहनना भी बंद कर दिए हैं। रात में भी रजाई कंबल की जरूरत महसूस नहीं हो रही है। वहीं अब मौसम एक बार फिर यू-टर्न लेने वाला है। होली पर रंगों के साथ बादल भी बरस सकते हैं। क्योंकि मौसम विभाग ने पंजाब में बारिश के आसार जताए हैं। 

मौसम विभाग ने पंजाब में 13 व 14 मार्च के लिए यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इन दो दिनों में हरियाणा में कुछ जगहों पर तेज हवा के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। विभाग के मुताबिक इससे तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की कमी दर्ज की सकती है।

विभाग के अनुसार बुधवार को कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। विभाग के अनुसार फिलहाल आने वाले 48 घंटों में तापमान में 2 से 3 डिग्री की वृद्धि देखने को मिल सकती है। 

Previous

पंजाब में नशा तस्करी पर संसद में चर्चा की मांग, सांसद कंग बोले- ड्रोन से आ रहा नशा; युवाओं का भविष्य प्रभावित

Next

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सर शिवसागर रामगुलाम और सर अनिरुद्ध जगन्नाथ की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की