जूडो में यामिनी मौर्य के शानदार प्रदर्शन पर पीएम मोदी ने जताया गर्व, दी भविष्य के लिए शुभकामनाएं
आरएस अनेजा, 01 अगस्त , नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों- 2026 में जूडो के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई दी है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि यामिनी मौर्य ने बहुत शानदार खेल दिखाया और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ तौर पर झलकता था।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विश्वास प्रकट किया कि उनकी यह उपलब्धि कई युवाओं को जूडो की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रेरित करेगी। प्रधानमंत्री ने यामिनी मौर्य के भविष्य के प्रयासों के लिए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने X पर पोस्ट में कहा;
“जूडो 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक जीतने पर यामिनी मौर्य को बधाई! उन्होंने बहुत अच्छा खेला और उनके प्रदर्शन में जूडो के प्रति उनका जुनून साफ तौर पर झलकता था। उनकी यह उपलब्धि आने वाले समय में कई युवाओं को जूडो की ओर आकर्षित करेगी। भविष्य में उनके प्रयासों के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
#CWG2026”
#CWG2026 #Glasgow2026 #YaminiMaurya #Judo #TeamIndia #PMModi #DanikKhabar
Previous
समुद्र मंथन’ योजना: भारत का सबसे बड़ा ₹84,084 करोड़ का अपतटीय ऊर्जा अन्वेषण अभियान स्वीकृत; आयात बिल में होगी ₹1 लाख करोड़ की बचत
Next