हिमाचल : पंजाब में एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल 20 रूटों पर रहेगी बंद
पंजाब के 20 रूटों पर एचआरटीसी की बस सेवा फिलहाल बंद रहेगी। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने एचआरटीसी अधिकारियों के स्थिति सामान्य होने तक बसें नहीं चलाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को मुकेश ने निगम के प्रबंध निदेशक और अधिकारियों के साथ ताजा हालात की समीक्षा की। पंजाब में निगम की बसों पर भिंडरांवाले के पोस्टर लगाने और अमृतसर में एचआरटीसी खालिस्तान लिखने की घटनाओं के बाद निगम प्रबंधन ने प्रदेश सरकार के आदेशों पर पंजाब के 20 रूटों पर बस सेवाएं बंद कर दी हैं।
Previous
हिमाचल हाईकोर्ट: आउटसोर्स भर्ती से जुड़े मामलों का आठ हफ्ते में होगा निपटारा
Next