22/12/25

हाईवे पर 'ऑपरेशन हॉट स्पॉट': अम्बाला पुलिस ने 21 दिनों में 573 चालान किए

अम्बाला, 22 दिसम्बर (ए.के. वत्स) : पुलिस महानिदेशक हरियाणा ओपी सिहँ भा0पु0से0 के निर्देशानुसार, पुलिस महानिरीक्षक अम्बाला मण्डल पंकज नैन भा0पु0से0 के नेतृत्व एवम पुलिस अधीक्षक अम्बाला अजीत सिंह शेखावत भा0पु0से0 के कुशल मार्गदर्शन में आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत सड़क सुरक्षा को प्रभावी बनाने और यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभियान चलाया गया है।

इस अभियान का मुख्य फोक्स उन स्थानों पर है जहां सड़क हादसों की सम्भावना अधिक रहती है विशेष रूप से नैशनल हाइवे पर। दिनांक 01 दिसम्बर 2025 से 21 दिसम्बर 2025 के दौरान बिना हैल्मेट के 238, ट्रिपल राईडिंग के 30, बिना पैट्रन नम्बर प्लेट के 209, बिना नम्बर प्लेट के 96 (कुल 573) चालन किए गए। यह प्रक्रिया निरन्तर जारी रहेगी।


अभियान के अन्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा बिना पैट्रन नम्बर/बिना नम्बर प्लेट, बिना हैल्मेट, ट्रिपल राईडिंग, ओवरस्पीड और अन्य उल्लघनों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि ऐसे नियमों की अनदेखी सड़क दुर्घटनाओं का बड़ा कारण बनती है इसलिए इस अभियान के तहत किसी भी तरह की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।


पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने बताया कि हाइवे पर विशेष नाके स्थापित किए गए है जहंा पुलिसकर्मी लगातार निगरानी रख रहे है। हर वाहन की नम्बर प्लेट की जाँच की जा रही है। जिन वाहनों पर निर्धारित पैट्रन की नम्बर प्लेट नहीं पाई जा रही है उनके खिलाफ तुरन्त चालान जारी किए जा रहे है। इसके अलावा बाइक सवारों के हैलमेट न पहनने व ट्रिपल राईडिंग पर सख्त जुर्माना लगाया जा रहा है।


अपराध नियन्त्रण और सडक सुरक्षा दोनों को ध्यान में रखते हुए पुलिस अधिकारियों ने हाइवे पर पैट्रालिंग भी बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चालान काटने के लिए नहीं बल्कि लोगों की जान बचाने के लिए शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि हाइवे पर होने वाले हादसे अधिकतर ऐसे नियमों की अनदेखी के कारण होते है, जिन्हें नागरिक थोड़ी सतर्कता से रोक सकते है। अभियान के दौरान पुलिस द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है और वाहन चालकों को सुरक्षित ड्राईविंग के नियम समझाए जा रहे है। आपरेशन हाट स्पाट आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


अंत में पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने आम जनता से अपील की है कि यातायात नियमों की पालना करें। हैल्मेट अवश्य पहनें, ओवरलोडिंग ना करें, नशा/शराब का सेवन करके वाहन ना चलाए, तेज गति से वाहन ना चलाए, और गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग ना करें। वाहन को निर्धारित लेन में ही चलाएँ।  


अम्बाला पुलिस का यह कदम सड़क सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इससे लोगों में यातायात नियमों के प्रबति जागरूकता बढ़ेगी तथा हादसों में कमी आएगी। सर्दी के मौसम में वाहन चालक वाहनों पर रिफलैक्टर का उपयोग करें। आपातकालीन स्थिति में डाॅयल-112 व पुलिस कंट्रोल रूम नम्बर 01712553223 या 7496974689 पर काॅल करें। अम्बाला पुलिस आपकी सेवा, सुरक्षा व सहयोग के लिए सदैव तत्पर है। 

#AmbalaPolice #RoadSafety #TrafficRules #OperationHotSpot #SafeDriving #HaryanaPolice #TrafficAwareness #ZeroTolerance #DanikKhabar #News #Ambala

Previous

विधानसभा में हरियाणा दुकानात एवं वाणिज्यिक प्रतिष्ठान (संशोधन) विधेयक, 2025 हुआ पारित- श्रम मंत्री अनिल विज

Next

आपरेशन हाॅट स्पाट डोमिनेशन के तहत थाना अम्बाला शहर में दर्ज चोरी के मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार