अंबाला: एसए जैन स्कूल में इंटर-हाउस कैरम व लूडो प्रतियोगिता; कैरम में आत्मानंद सदन तो लूडो में वल्लभ व मृगावती सदन रहे विजेता
अंबाला, 21 अगस्त (अन्नू): अंबाला शहर स्थित एसए जैन सीनियर मॉडल स्कूल के ऑडिटोरियम में कक्षा चौथी और पांचवीं के विद्यार्थियों के लिए इंटर-हाउस लूडो और कैरम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपने-अपने सदनों के लिए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कैरम प्रतियोगिता में आत्मानंद सदन ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में महावीर सदन दूसरे और मृगावती सदन तीसरे स्थान पर रहा।
कैरम (लड़कों की श्रेणी): आत्मानंद सदन प्रथम, महावीर सदन द्वितीय और मृगावती सदन तृतीय स्थान पर रहा।
कैरम (लड़कियों की श्रेणी): आत्मानंद सदन ने प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि वल्लभ और महावीर सदन संयुक्त रूप से दूसरे तथा मृगावती सदन तीसरे स्थान पर रहा।
लूडो में वल्लभ और मृगावती सदन बने संयुक्त विजेता:
लूडो ओवरऑल परिणाम: रोमांचक मुकाबलों के बीच वल्लभ सदन और मृगावती सदन संयुक्त रूप से ओवरऑल विजेता बने। वहीं आत्मानंद सदन ने दूसरा और महावीर सदन ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
लूडो (लड़कों की श्रेणी): लड़कों के वर्ग में वल्लभ सदन प्रथम, आत्मानंद और मृगावती सदन संयुक्त रूप से द्वितीय तथा महावीर सदन तृतीय स्थान पर रहा।
#AmbalaNews #SAJainSchool #SchoolSports #CarromCompetition #LudoCompetition #AmbalaCity #DainikKhabar #HaryanaNews
Previous
अंबाला: नए सॉफ्टवेयर में खामियों के खिलाफ पटवारियों का 2 दिवसीय सामूहिक अवकाश; पटवारखानों पर लटके ताले, जनता परेशान
Next