21/08/26

आज 21 अगस्त का इतिहास

आज 21 अगस्त का इतिहास

1790 - जनरल मेडोस के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने डिंडिगुल पर क़ब्ज़ा जमाया।

1915 - पहले विश्व युद्ध के दौरान इटली ने तुर्की के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1959 - हवाई अमेरिका का 50वां प्रांत बना।

1965 - यूरोपीय देश रोमानिया में संविधान को अंगीकार किया गया।

1972 - वन्यजीव संरक्षण अधिनियम संसद में पारित।

1972 - भारत में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम पारित।

1997 - पूर्वी चीन में चक्रवाती तूफ़ान विन्नी से 140 लोगों की मौत हुई और तीन हजार लोग घायल हुए।

1983 - फिलीपींस के विपक्षी नेता बेनिग्रो एस. एक्विनो की स्वैच्छिक निर्वासन के पश्चात् वापसी, भूमि पर क़दम रखते ही गोली मारकर उनकी हत्या।

1988 - भारत नेपाल सीमा पर आये तीव्र भूकंप से एक हज़ार लोगों की मौत।

1991 - सोवियत संघ में राष्ट्रपति गोर्बाचोव अपदस्थ, मास्को में कर्फ़्यू, क्रान्ति विफल एवं गोर्बाचोव पुन: सत्ता में।

1993 - राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने रूसी संसद भंग किया।

2000 - दक्षिण-पूर्वी आर्देक प्रान्त में लगी आग से 1600 हेक्टेयर क्षेत्र में खड़े वन नष्ट, रूसी पनडुब्बी के सभी 118 सदस्यों के मारे जाने की पुष्टि।

2003 - संयुक्त राष्ट्र महासचिव कोफ़ी अन्नान ने इराक में संयुक्त शांति सेना भेजने का प्रस्ताव खारिज किया।

2005 - बांग्लादेश और भारत की सीमा सुरक्षा बल के जवानों के बीच संघर्ष विराम का समझौता सम्पन्न।

2006 - इराक के अपदस्थ राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन ने नरसंहार ट्रायल में भाग लेने से इन्कार किया।

2008 -

श्रीनगर और 'पाक अधीकृत कश्मीर' की राजधानी मुजफ्फराबाद के बीच चलने वाली कारवां-ए-अमन बस सेवा पुनः प्रारम्भ।

मून मिशन पर भारत ने नासा से हाथ मिलाया।

2009 - भारतीय नौसेना का लड़ाकू विमान ‘सी हेरियर’ गोवा से उड़ान भरने के पश्चात् अरब सागर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान चालक ले. कमाण्डर सौरभ सक्सेना का निधन।

2012 - अफ्रीकी देश डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ़ कांगो में इबोला वायरस के संक्रमण से 20 लोगों की जानें गई।

2013 - मलेशिया में चिन स्वी मंदिर के समीप बस हादसे में 37 लोग मारे गए और 16 घायल लोग हुए।

2014 - राफा में इजरायली हवाई हमले में हमास के तीन शीर्ष कमांडर मारे गए।

Previous

अंबाला: एसए जैन स्कूल में इंटर-हाउस कैरम व लूडो प्रतियोगिता; कैरम में आत्मानंद सदन तो लूडो में वल्लभ व मृगावती सदन रहे विजेता

Next

अंबाला: डीकेके एसडी संस्कृत महाविद्यालय में 'संस्कृत सप्ताह' शुरू; प्रो. श्यामनाथ झा ने बताया भारतीय ज्ञान की संवाहिका