अब लालू के पड़ोसी होंगे नीतीश! 7 सर्कुलर रोड में शुरू हुई सामान की शिफ्टिंग, खाली हो रहा मुख्यमंत्री आवास

आरएस अनेजा, 11 अप्रैल नई दिल्ली - बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नया पता अब 1 अणे मार्ग की बजाय 7 सर्कुलर रोड, पटना होगा। 11 अप्रैल 2026 (आज) को मुख्यमंत्री आवास से उनके निजी सामान (मुख्यतः फर्नीचर) को 7 सर्कुलर रोड बंगले में शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जिसकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

नीतीश कुमार अब 7 सर्कुलर रोड, पटना स्थित सरकारी आवास में रहेंगे।

आज 1 अणे मार्ग (CM आवास) से ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए सामान को नए बंगले में भेजा जा रहा है, जो संकेत देता है कि वे जल्द ही अपना पद छोड़ सकते हैं। 7 सर्कुलर रोड पर बंगला नीतीश कुमार का काफी पसंदीदा रहा है। 2014 में जब उन्होंने जीतन राम मांझी को CM बनाया था, तब भी वे इसी बंगले में रहे थे। यह बंगला भूकंप-रोधी है और उनकी देखरेख में ही तैयार किया गया था।

7 सर्कुलर रोड में शिफ्ट होने के बाद नीतीश कुमार राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के पड़ोसी बन जाएंगे। दोनों का आवास लगभग 200 मीटर की दूरी पर है। 10 अप्रैल 2026 को राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद यह शिफ्टिंग शुरू हुई है। माना जा रहा है कि वे 14 अप्रैल को मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं।

यह बदलाव बिहार की राजनीति में एक बड़े फेरबदल का संकेत दे रहा है।

Previous

उपराष्ट्रपति ने नई दिल्ली में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के माध्यम से जनजातीय जीवन में परिवर्तन पर आयोजित सम्मेलन का उद्घाटन किया

Next

वंदे भारत की 'रफ़्तार' का जादू: एक साल में 34% की भारी बढ़ोतरी और 9 करोड़ यात्रियों का भरोसा!