07/12/25

पलवल, होडल और हथीन में 13 दिसंबर को होगा राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन : सीजेएम हरीश गोयल

जे कुमार, पलवल, 7 दिसंबर :- राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार शनिवार 13 दिसंबर को पलवल, होडल और हथीन स्थित न्यायिक परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। परिवादी राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह व समझौते के आधार पर स्वयं या अपने अधिवक्ता के माध्यम से केस का निपटारा करवा सकते हैं।

राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल क्रियान्वयन के लिए 6 बैंच लगाई जाएंगी, जिनमें पलवल के लिए प्रधान जज फैमिली कोर्ट पायल मित्तल, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुकिर्ती व जेएमआईसी आकृति वर्मा व जेएमआईसी पीयूष गाखर और हथीन के लिए जेएमआईसी विनय ककरान तथा होडल के लिए जेएमआईसी विवेक कुमार की बेंच शामिल हैं।


सीजेएम एवं सचिव जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण हरीश गोयल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक लोन से संबंधित मामले, मोटर एक्सीडेंट, एनआई एक्ट, फौजदारी, रेवेन्यू, वैवाहिक विवाद का निपटारा किया जाएगा। न्यायालय में लंबित मामलों को परस्पर सहयोग व सौहार्दपूर्ण माध्यम से निपटाने के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाता है। यदि किसी व्यक्ति का कोई मामला न्यायालय में लंबित है तो वह राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से उसका निस्तारण करवा सकता है।

उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में दोनों पक्षों की आपसी सहमति व राजीनामे से सौहार्दपूर्ण वातावरण में पक्षकारों की रजामंदी से विवाद निपटाया जाता है। इससे लोगों को शीघ्र व सुलभ न्याय, कहीं कोई अपील नहीं, अंतिम रूप से निपटारा, समय की बचत जैसे लाभ मिलते हैं।

#palwal #News #national-lok-adalat #palwal-hodal-and-hathin #haryana

Previous

हरियाणा सरकार की 'स्पॉन्सरशिप योजना': अंबाला के जरूरतमंद बच्चों को मिलेंगे ₹4000 प्रतिमाह

Next

फिलाडेल्फिया हॉस्पिटल स्टाफ क्रिकेट मैच: 'वॉरियर्स' ने 'चैंपियंस' को हराया, जीता 'टीम ऑफ द ईयर' का खिताब