26/06/25

दूर हुआ बरसों का अंधियारा...कनेक्शन मिला तो घर हुआ रोशन

एन.एस. बाछल, 26 जून, जयपुर।

राज्य सरकार के निर्देशानुसार अन्तिम पक्ति में बैठे व्यक्ति को सम्बल प्रदान करने के उद्देश्य से 24 जून से 9 जुलाई तक संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़ा आमजन के लिए राहत भरी सौगात लेकर आया है। जिला कलक्टर डॉ. जितेन्द्र  कुमार सोनी के निर्देश पर शिविर में आमजन के विभिन्न प्रकार की परिवेदनाओं का निस्तारण मौके पर ही किया जा रहा है।

इसी की एक बानगी देखने को मिली जयपुर के फागी तहसील के ग्राम पंचायत चकवाड़ा में जहां आयोजित शिविर में परिवादी विष्णु प्रकाश शर्मा ने घर में विद्युत कनेक्शन न होने का परिवाद दिया। फरियाद पर त्वरित कार्रवाई करते हुए संवेदनशील उपखण्ड अधिकारी फागी राकेश कुमार ने तत्काल विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियन्ता अनिल मीणा को टीम के साथ परिवादी के घर भेजा।

आदेशों की अनुपालना में विद्युत विभाग की टीम परिवादी के घर पहुॅची और परिवाद सही पाए जाने पर तत्काल नया विद्युत कनेक्शन जारी कर समस्या का निस्तारण किया गया। परिवादी द्वारा 24 जून को परिवाद के दिन ही विद्युत कनेक्शन जारी होने से घर रोशन होने गर्मी से निजात मिलने पर राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पंडित दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय सम्बल पखवाड़े के आयोजन जैसे नवाचार पर हृदय से आभार व्यक्त किया है।

Previous

अंतरराष्ट्रीय नशामुक्ति दिवस —समाज को नशा मुक्त रखने में सरकार और संस्थाओं के साथ प्रदेश के युवा भी निभाएं जिम्मेदारी

Next

"हरियालो राजस्थान" प्रत्येक विद्यार्थी एक माह तक हर दिन लगाएगा 10 पौधे, विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रतिदिन लगाएंगे 15 पौधे