ऊर्जा मंत्री अनिल विज का सांसद ओवैसी पर पलटवार, बोले “कोर्ट के फैसले को निजी व्याख्या से देखेंगे तो कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलेगी”
अम्बाला, 26 अगस्त - इलाहाबाद हाईकोर्ट ने फैसला दिया है कि स्कूल में हिजाब नहीं पहन सकते जिसपर सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि ये इस्लाम पर हमला है इसपर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ओवैसी जी हर बात का बिना सोचे समझे विरोध करते हैं, यह कोर्ट का फैसला है, कोर्ट के फैसले को सबको स्वीकार करना चाहिए कोर्ट के फैसले को अगर सभी लोग अपनी-अपनी व्याख्या से देखें तो देश में कानून व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं चलाई जा सकेगी”।
“ओवैसी पहले पढ़ें फिर सनातन पर बोलें, सारी मनुस्मृति को गलत कहना सनातन का अपमान” : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने आरएसएस और भाजपा पर बयान दिया कि "वे मनुस्मृति चाहते थे, अंबेडकर का संविधान नहीं" जिसपर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “सांसद असदुद्दीन ओवैसी जी भड़काने वाली बातें करते है, वो सुबह उठकर आते हैं और किसी न किसी चौक व मंच पर खड़े होकर हमारी सनातन संस्कृति का विरोध करते है”। उन्होंने कहा कि मनुस्मृति में कुछ बाते हैं शायद ठीक न हो, मगर बहुत सारी बातें ठीक है, उसमें शासन व्यवस्था कैसी होनी चाहिए, राजा कैसा होना चाहिए, कर कैसे लगाया जाना चाहिए। मंत्री विज ने कहा कि “ओवैसी पहले पढ़ तो लें और पढ़कर बताएं कि ये पंक्ति गलत है, सारी मनुस्मृति को गलत कहना ये सनातन का अपमान है”।
Previous
अनुसूचित जातियों का कल्याण हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है - अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मध्यप्रदेश
Next