ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने भाजपा की नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता को बधाई दी, कहा "अर्चना गुप्ता के अध्यक्ष बनने से हरियाणा भाजपा में पहिए लग जाएंगे"

चंडीगढ़, 28 मई- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भारतीय जनता पार्टी हरियाणा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता को उनकी नियुक्त पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और कहा कि “अर्चना गुप्ता सक्रिय कार्यकर्ता है और उनके अध्यक्ष बनने से हरियाणा भाजपा में पहिए लग जाएंगे”।

पत्रकारों से बातचीत के दौरान मंत्री अनिल विज ने कहा कि नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष अर्चना गुप्ता से उनकी आज सुबह ही बात हुई है। उन्होंने कहा कि महिला प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त होना अच्छी बात और काफी समय के बाद किसी महिला को कमान दी गई है। इससे पहले यमुनानगर की विधायक व स्वास्थ्य मंत्री रही कमला वर्मा एक बार प्रदेश अध्यक्ष बनी थी। अब दोबारा फिर महिला को मौका दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक प्रजातांत्रिक पार्टी है जिसमें संगठनात्मक चुनाव होते हैं। पहले हमारे बूथों के चुनाव होते हैं, फिर मंडल, फिर प्रदेश और फिर राष्ट्रीय चुनाव होते हैं। बाकि पार्टियों में इससे उलट है क्योंकि वहां संगठन नहीं बल्कि एजेंसियां है। पहले ऊपर के बन जाते हैं जैसे राहुल गांधी को ये बदल ही नहीं सकते है। इसके बाद फिर वह प्रदेशों में पद बांट देते हैं और प्रदेशों वाले जिले और जिले वाले नीचे पद बांट देते हैं। इनकी एजेंसी है जबकि भाजपा पार्टी है। हमारे नियम है और कहीं पर कुछ रह गए तो उनकी नियुक्तियां हो सकती है।

--------------------------------

Previous

दिल्ली हाई कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: 4 मरीजों को मिलेगा नया जीवन, 'मल्टी-वे स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट' को दी मंजूरी

Next

ऐतिहासिक विमोचन: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने दिल्ली विधानसभा में 1924-1930 की विधायी कार्यवाही के 89 खंड किए जारी