अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश

आरएस अनेजा, 7 मार्च नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की पूर्व संध्या पर सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई दी है।

राष्ट्रपति मुर्मू ने अपने संदेश में कहा ‘’अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, मैं देश के सभी नागरिकों, विशेषकर महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई देती हूं।

महिलाएं हमारे समाज और राष्ट्र की नींव हैं। उन्होंने शिक्षा, विज्ञान, खेल, कला और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रदर्शन किया है।

शिक्षित, आत्मनिर्भर और सशक्त महिलाएं एक समृद्ध और प्रगतिशील राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं। आज युवा महिलाएं नए भारत के सपनों को साकार कर रही हैं। उन्हें उचित अवसर, मार्गदर्शन और प्रोत्साहन की आवश्यकता है। आइए हम सब मिलकर एक ऐसे समाज के निर्माण की दिशा में काम करें जहां महिलाओं को समान अवसर प्राप्त हों और वे अपनी क्षमताओं के बल पर आगे बढ़कर सफलता प्राप्त कर सकें।

मैं महिला दिवस के सफल आयोजन और सभी महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं व्यक्त करती हूं।‘’

 

स्‍मरणीय है कि अंतर्राष्‍ट्रीय महिला दिवस प्रत्‍येक वर्ष आठ मार्च को मनाया जाता है।

Previous

देवभूमि में विकास का महाकुंभ: अमित शाह ने किया ₹1132 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास, बोले- 'अटल जी ने बनाया, मोदी जी ने सँवारा'

Next

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कोटा विमान पत्तन की नींव रखी; हड़ौती क्षेत्र के परिवर्तन को दिखाता है