बठिंडा पुलिस की बड़ी कामयाबी: 98 किलो चूरा पोस्त के साथ हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार
बठिंडा, 08 मई (अन्नू): बठिंडा पुलिस ने नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। कोटफत्ता थाना और सदर बठिंडा पुलिस की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दो व्यक्तियों को भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ दबोचा है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 98 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया है, जिसे तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था।
नाकाबंदी के दौरान धरे गए तस्कर
एसपी सिटी नरिंदर सिंह के अनुसार, पुलिस टीमों ने जस्सी चौक पर विशेष नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान हरियाणा नंबर (HR-25G-9720) की एक संदिग्ध कार को जांच के लिए रोका गया। जब पुलिस ने वाहन की सघन तलाशी ली, तो उसमें चूरा पोस्त के 7 बोरे मिले। इसके साथ ही आरोपियों के पास से 50,000 रुपये की 'ड्रग मनी' भी जब्त की गई है, जो नशीले पदार्थों की बिक्री से कमाई गई मानी जा रही है।
हरियाणा के रहने वाले हैं आरोपी
पकड़े गए आरोपियों की पहचान बीला सरन और हरगोबिंद सिंह उर्फ घीला के रूप में हुई है। ये दोनों ही हरियाणा के सिरसा जिले के गांव देसू योद्धा के निवासी हैं। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी बीला सरन एक आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी नशा तस्करी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन लोगों को बेचा जाना था।
#BathindaPolice #DrugBust #PunjabPolice #NarcoticsAlert #DanikKhabar #HaryanaNews #DrugFreePunjab #CrimeNews #PoliceAction
Previous
दैनिक खबर: आज 08 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
Next