दैनिक खबर: आज 08 मई , 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
बंगाल में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया आज से शुरू:
अमित शाह और मोहन चरण माझी बतौर पर्यवेक्षक पहुंचे कोलकाता, बीजेपी विधायक दल की बैठक में तय होगा भविष्य का नेतृत्व।
नासिक TCS केस की मुख्य आरोपी निदा खान गिरफ्तार:
संभाजीनगर से पुलिस ने लिया हिरासत में, सेक्सुअल हैरेसमेंट और जबरन धर्म परिवर्तन जैसे गंभीर आरोपों में कोर्ट ने पहले ही खारिज की थी जमानत।
तमिलनाडु में सरकार गठन पर सस्पेंस बरकरार:
राज्यपाल ने टीवीके प्रमुख विजय का दावा फिर ठुकराया, बहुमत सिद्ध करने के लिए 118 विधायकों के हस्ताक्षर वाली सूची के साथ लौटने का दिया कड़ा निर्देश।
जम्मू-कश्मीर में विलेज डिफेंस गार्ड्स हुए आधुनिक हथियारों से लैस:
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 1500 ग्रामीणों को मिली सैन्य ट्रेनिंग, अब एसएलआर और बुलेटप्रूफ जैकेट से आतंकियों को देंगे मुंहतोड़ जवाब।
पंजाब के दो बड़े रियल एस्टेट ग्रुपों पर ईडी की बड़ी स्ट्राइक:
फर्जी सीएलयू और करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में कई ठिकानों पर रेड, जमीन मालिकों व निवेशकों को ठगने का है आरोप।
ईरान पर अमेरिकी सेना की भीषण बमबारी:
ओमान की खाड़ी में तेल टैंकरों को बनाया निशाना, ईरान ने सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाकर दी 'बिना हिचकिचाहट' करारा जवाब देने की खुली चेतावनी।
ट्रंप की टैरिफ रणनीति को अमेरिकी ट्रेड कोर्ट से झटका:
10% वैश्विक शुल्क को बताया अवैध, हालांकि रोक केवल दो आयातकों और वाशिंगटन राज्य तक सीमित; अन्य के लिए जारी रहेंगे शुल्क।
क्रूज शिप पर हंटावायरस संक्रमण को लेकर WHO ने जारी किया बयान:
अटलांटिक महासागर में मिले मामले, संगठन ने वायरस के फैलाव को बताया सीमित, भविष्य में कुछ और केस आने की जताई आशंका।
चीन के दो पूर्व रक्षा मंत्रियों को भ्रष्टाचार मामले में मौत की सजा:
वेई फेंग और ली शांग्फू रिश्वतखोरी के दोषी करार; दो साल के निलंबन के साथ सैन्य अदालत ने सुनाया ऐतिहासिक फैसला।
दिल्ली में मानक फेल होने पर 15 एसटीपी पर लगा भारी जुर्माना:
डीपीसीसी ने जल बोर्ड और अन्य ऑपरेटरों पर ठोका 2.89 करोड़ का दंड; सीवेज ट्रीटमेंट में लापरवाही के कारण हुई कार्रवाई।
नमो भारत स्टेशनों का होगा निजीकरण के तर्ज पर नामकरण:
विज्ञापन और ब्रांडिंग के लिए 21 स्टेशनों के द्वार खोलेगी NCRTC; कंपनियां अपने ब्रांड के साथ जोड़ सकेंगी दिल्ली-मेरठ कॉरिडोर स्टेशनों का नाम।
दिल्ली में मानक फेल होने पर 15 एसटीपी पर लगा भारी जुर्माना:
डीपीसीसी ने जल बोर्ड और अन्य ऑपरेटरों पर ठोका 2.89 करोड़ का दंड; सीवेज ट्रीटमेंट में लापरवाही के कारण हुई कार्रवाई।
फतेहाबाद के जाखल में पुलिस पर मारपीट और अभद्रता का आरोप:
पीड़ित युवक ने एसपी, डीजीपी और मानवाधिकार आयोग से की शिकायत; खाकी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग।
जोधपुर-गोरखपुर स्पेशल ट्रेन के समय और संचालन में बड़ा बदलाव:
महेंद्रगढ़ के यात्रियों को मिलेगा सीधा लाभ, रेलवे ने छुट्टियों की भीड़ के मद्देनजर बढ़ाई ट्रेन की अवधि और बदला स्टॉपेज टाइम।
ऑपरेशन सिंदूर के बाद हरियाणा-पंजाब में जासूसी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार:
11 दिनों के भीतर पकड़े गए 7 पाकिस्तानी जासूस; एयर स्ट्राइक के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सीमावर्ती राज्यों में चलाया सघन तलाशी अभियान।
हरियाणा के पांच जिलों में आंधी और बारिश का येलो अलर्ट:
गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, नूंह, पलवल और रेवाड़ी में गरज-चमक के साथ मौसम बदलने की संभावना; बाकी जिलों में बना रहेगा शुष्क वातावरण।
नगर निगम चुनाव की तैयारियां पूरी, 10 मई को होगा मतदान:
रिटर्निंग अधिकारी विराट ने ओपीएस विद्या मंदिर में बनाया स्ट्रांग रूम, 191 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 8 बजे से डलेंगे वोट।
नगराधीश अभिषेक गर्ग ने समाधान शिविर में सुनीं जन-समस्याएं:
त्वरित निपटान के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, कहा— नागरिकों की शिकायतों का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता।
अंबाला नेशनल लोक अदालत में 592 मामलों का मौके पर समाधान:
न्यायाधीश वीरेंद्र मालिक के निर्देशन में 10.87 लाख रुपये की हुई वसूली, बैंक और बिजली बिलों के निपटारे से जनता को मिली बड़ी राहत।
आज फिर मिलेंगे शाम 6 बजे के मुख्य समाचारो के साथ
नमस्कार।
Previous
हरियाणा में नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर 10 मई को वेतन सहित अवकाश
Next