भारतीय सेना अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया हुई
अम्बाला, 12 मार्च (अभी): भारतीय सेना अग्निवीर स्कीम के तहत वर्ष 2025-26 के लिए सेना में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। हरियाणा के छ: जिलों अम्बाला, कैथला, कुरूक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पंचकुला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के पुरूष अभ्यार्थियों तथा दिल्ली, हरियाणा, हिमाचल एवं चंडीगढ़ की महिला अभ्यार्थियों के लिए पंजीकरण 12 मार्च 2025 से 10 अप्रैल 2025 तक होगा। सभी योग्य लाभार्थी www.joinindianarmy.nic.in वेबसाईट पर पंजीकृत करवा सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया पुरूष वर्ग में अग्रिवीर (सामान्य कत्र्तव्य), अग्निवीर तकनीकी, अग्रिवीर लिपिक/स्टोर कीपर तकनीकी और अग्निवीर ट्रेडमैन तथा महिला वर्ग में महिला मिलिट्री पुलिस के लिए आयोजित की जाएगी। यह जानकारी भर्ती निदेशक अम्बाला ने दी।
अग्रिवीर भर्ती प्रक्रिया में पहले चरण में ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी। ऑनलाईन परीक्षा की तारीख बाद में वेबसाईट पर जारी की जाएगी। दूसरे चरण मे ऑनलाईन परीक्षा में मेरिट मे चयनित अभ्यार्थियों को भर्ती रैली मे शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा। उम्मीदवारों को विशेष सलाह दी जाती है कि वे दलाली की किसी भी गतिविधि का शिकार न हों।