02/01/26

भारतीय वायु सेना में उपाध्यक्ष सहित तीन महत्वपूर्ण नियक्तियां

आरएस अनेजा, 2 जनवरी नई दिल्ली -  भारतीय वायु सेना में उपाध्यक्ष सहित तीन महत्वपूर्ण नियुक्तियां हुई है।

एयर मार्शल नागेश कपूर ने भारतीय वायु सेना उपाध्यक्ष का कार्यभार संभाल लिया। अनुभवी युद्धक पायलट, योग्य उड़ान प्रशिक्षक और युद्धक विमान लीडर एयर मार्शल नागेश कपूर ने मिग-21 और मिग-29 के सभी प्रारूप के विमान उड़ाए हैं। उन्हें विभिन्न युद्धक और प्रशिक्षण विमानों में 3400 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव है। उन्होंने 39 वर्षों से अधिक की गौरवशाली सेवा में कमान, परिचालन, प्रशिक्षण और स्टाफ पदों पर कार्य किया है। एयर मार्शल कपूर ने पाकिस्तान में रक्षा अटैशे के रूप में भी राजनयिक दायित्व का निर्वहन किया। उन्हें वर्ष 2008 में वायु सेना पदक, वर्ष 2022 में अति विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2025 में राष्ट्रपति द्वारा परम विशिष्ट सेवा पदक और सर्वोत्तम युद्ध सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

वहीं, एयर मार्शल तेजिंदर सिंह ने को भारतीय वायुसेना के दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) का पदभार संभाला। अपने नए पद का कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने युद्ध स्मारक पर जाकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के सम्मान में उन्हें 2007 में वायु सेना मेडल तथा 2022 में माननीय राष्ट्रपति द्वारा अति विशिष्ट सेवा मेडल से सम्मानित किया गया था।


उधर, एयर मार्शल सीथेपल्ली श्रीनिवास को भारतीय वायु सेना के प्रशिक्षण कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (एओसी-इन-सी) के रूप में पदभार ग्रहण किया। अपने नए पदभार ग्रहण करने के बाद, एयर मार्शल ने प्रशिक्षण कमान युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए, उन्हें राष्ट्रपति द्वारा वर्ष 2017 में विशिष्ट सेवा पदक और वर्ष 2024 में अति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया।

Previous

उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन आज से तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे पर

Next

“हवाएं लाख मुखालिफ हों, मगर यह तय है कि दिया वहीं जलेगा, जो अपनी जिद पर अड़ा है”