अवैध खनन की गतिविधियों में संलिप्तता पाई जाती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई की जाएगी
अम्बाला, 18 मार्च (अभी): अवैध खनन पर नकेल कसने के दृष्टिगत खनन विभाग, एन्फोर्समेंट टीम व जिला पुलिस सहित अन्य सम्बंधित विभागों की टीमें पूरी तत्परता के साथ कार्य करते हुए अवैध खनन की गतिविधियों में जो भी संलिप्तता पाई जाती है उसके खिलाफ नियमानुसार तुरंत कार्रवाई अमल में ला रही है। इसी कड़ी में डीएसपी एनफोर्समेंट की अध्यक्षता में गांव हरड़ा के साथ लगती मारकण्डा नदी से अवैध खनन करती हुई एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने का काम किया गया हैं। खनन विभाग द्वारा जेसीबी व ट्रैक्टर ट्रॅाली को सीज करके बराड़ा पुलिस थाने को आगामी कार्रवाई के लिए सौंपा गया है।
खनन विभाग के इन्स्पेंक्टर सोनू ने बताया कि अवैध खनन पर लगाम कसने के तहत सम्बधिंत टीमें फ्ल्डि में रहकर निरन्तरता में कार्रवाई कर रहें है। जिसकी भी अवैध खनन में सलिप्ता पाई जा रही है उसके खिलाफ नियमानुसार तुरन्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है। उन्होने बताया कि गांव हरड़ा के पास मारकण्डा नदी में अवैध खनन करती हुई एक जेसीबी मशीन तथा एक ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त करने का काम किया गया हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि उपायुक्त अम्बाला द्वारा हर माह अवैध खनन से सम्बन्धित बैठक लेकर जो कार्रवाई की जा रही है उसकी भी विस्तार से समीक्षा की जाती है तथा सम्बन्धित टीमों को स्पष्ट निर्देश हैं जिले में अवैध खनन किसी भी सूरत में बर्दाशत नहीं किया जाएगा। अवैध खनन से सम्बन्धित यदि किसी की भी संलिप्तता पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।