10/06/25

विकसित कृषि अभियान में सोमवार को जोधपुर जिले में 1406 कृषकों को किया जागरूक

एन.एस. बाछल, 10 जून, जयपुर।

विकसित कृषि अभियान के तहत जोधपुर जिले के धवा, पीपाड़ सिटी एवं तिंवरी ब्लॉक के 9 गाँवों में सोमवार को कृषक सभाओं एवं तकनीकी जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में 1406 किसानों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रमों के दौरान विशेषज्ञों ने किसानों को क्षेत्रीय खरीफ फसलों की आधुनिक तकनीकों, नवीन किस्मों एवं सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण —

कृषि विज्ञान केंद्र जोधपुर एवं काजरी के वैज्ञानिकों डॉ. एम. पाटीदार, डॉ. आर. एन. कुमावत एवं डॉ. कमलेश कुमार मीणा ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत इन तीनों ब्लॉकों में पौधारोपण किया। इस अवसर पर किसानों को जलवायु अनुकूल कृषि की आवश्यकता के साथ पर्यावरण संरक्षण के महत्व से भी अवगत करवाया गया।

वैज्ञानिक तकनीकों और नवाचारों की जानकारी —

नवाचारों का संकलन और शोध की दिशा तय करने की पहल

विशेषज्ञों ने मृदा स्वास्थ्य कार्ड आधारित फसल चयन, संतुलित उर्वरक उपयोग, और समेकित कृषि प्रणाली की जानकारी देते हुए किसानों के नवाचारों से प्राप्त अनुभवों को संकलित किया। किसानों को वैज्ञानिक शोध, उन्नत बीजों एवं तकनीकों को खेतों तक पहुँचाने की रणनीतियाँ भी बताई गईं।

इस सभी कार्यक्रमों में स्थानीय जन प्रतिनिधियों ने भाग लिया तथा किसानों को अभियान से जुड़ने और अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

Previous

केन्द्रीय विधि एवं न्याय मंत्री ने जल जीवन मिशन सहित केन्द्र प्रवर्तित समस्त योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के दिए निर्देश

Next

देश में कोरोना के एक्टिव मामलों की संख्या 6500 तक पहुंची, 24 घंटे में दर्ज किए गए 358 नए मामले